Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

देश के सबसे अमीर लोग इस राज्य में रहते हैं, दिल्ली या गुजरात नहीं! मुंबई भी टॉप-10 में नहीं

Highest Per Capita Income : अगर मुंबई सबसे ज्यादा अरबपतियों का शहर है, तो गुजरात सबसे ज्यादा उद्यमियों वाला राज्य है...और पढ़ें इस सूची में पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम पहले स्थान पर है। यहां की औसत प्रति व्यक्ति आय 7,21,353 रुपये प्रति वर्ष है। पर्यटन नगरी गोवा दूसरे स्थान पर है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 9, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
News
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

News: आपको हैरान करने वाली बात बता दूं, देश में सबसे ज्यादा अरबपतियों का शहर मुंबई प्रति व्यक्ति आय के मामले में फेल हो गया है और इसका नाम टॉप-10 में शामिल नहीं है। देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में पहला और दूसरा स्थान उन राज्यों का आता है, जिनमें एक भी महानगर नहीं है। कारोबारियों का राज्य कहा जाने वाला गुजरात इस सूची में आठवें नंबर पर आता है, जबकि यूपी-बिहार इस दौड़ में शामिल ही नहीं हैं। ये आंकड़े सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किए हैं।

सरकार द्वारा जारी सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों की सूची में पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम पहले स्थान पर है। इस राज्य में प्रति व्यक्ति औसत आय 7,21,353 रुपये प्रति वर्ष है। वहीं, पर्यटन नगरी राज्य गोवा दूसरे स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 6,94,710 रुपये है। सूची देखकर हैरानी होती है, जबकि मुंबई जैसे सबसे ज्यादा अरबपति और नागपुर जैसे औद्योगिक शहरों वाला महाराष्ट्र शीर्ष 10 में भी शामिल नहीं है।

RELATED POSTS

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम…  90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम… 90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

October 17, 2024
pitru

पितृ तर्पण में इस एक विशेष फूल के बिना अधूरा है श्रद्धा का अर्पण, जानें इसकी महिमा

September 16, 2024

Image

किस स्थान पर है राजधानी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली इस सूची में तीसरे स्थान पर आती है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 5,55,270 रुपये बताई गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहले स्थान पर रहने वाला तेलंगाना राज्य इस बार चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यहां प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय 3,93,835 रुपये है, जबकि दो साल पहले तक यह आंकड़ा 3,08,732 रुपये था।

प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत के शीर्ष 10 राज्य:

  1. सिक्किम – ₹7,21,353
  2. गोवा – ₹6,94,710
  3. दिल्ली – ₹5,55,270
  4. तेलंगाना – ₹3,93,835
  5. कर्नाटक – ₹3,84,871
  6. हरियाणा – ₹3,80,223
  7. तमिलनाडु – ₹3,58,809
  8. गुजरात – ₹3,57,398
  9. केरल – ₹3,46,608
  10. हिमाचल प्रदेश – ₹3,13,491

दक्षिण भारत के 4 राज्य टॉप-10 में

दक्षिण भारत के 4 राज्य टॉप 10 राज्यों की सूची में शामिल हैं। चौथे स्थान पर तेलंगाना और पांचवें स्थान पर कर्नाटक है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,84,871 रुपये है। इसके अलावा तमिलनाडु 7वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,58,809 रुपये प्रति वर्ष बताई गई है। एक और दक्षिणी राज्य केरल 9वें स्थान पर सूची में शामिल है। इस राज्य में प्रति व्यक्ति आय 3,46,608 रुपये प्रति वर्ष है।

Hathras Kand: हाथरस हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM, CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

मुख्य बातें:

  • पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम लगातार दूसरे वर्ष सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बना हुआ है।
  • पर्यटन नगरी गोवा दूसरे स्थान पर है।
  • दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जो देश की राजधानी होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र भी है।
  • तेलंगाना, जो दो साल पहले पहले स्थान पर था, इस बार चौथे स्थान पर आ गया है।
  • दक्षिण भारत के चार राज्य – तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल – शीर्ष 10 में शामिल हैं।
  • गुजरात, जिसे अक्सर उद्योगपतियों का राज्य कहा जाता है, आठवें स्थान पर है।
  • महाराष्ट्र, जिसमें मुंबई (सबसे अधिक अरबपतियों वाला शहर) और नागपुर (एक प्रमुख औद्योगिक शहर) शामिल हैं, शीर्ष 10 में शामिल नहीं है।

कहां है उद्योगपतियों का राज्य गुजरात?

वैसे तो गुजरात को देश के उद्योगपतियों का राज्य माना जाता है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह राज्य 8वें स्थान पर आता है। यहां हर व्यक्ति औसतन 3,57,398 रुपये प्रति वर्ष कमाता है। हरियाणा ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है, जो 3,80,223 रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ 6वें स्थान पर है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश सूची में 10वें स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3,13,491 रुपये प्रति वर्ष बताई गई है।

Tags: Newssikkim
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम…  90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम… 90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

by Kirtika Tyagi
October 17, 2024
0

Nayab Singh Saini :  हरियाणा के राजनीति में नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) का सफर संघर्ष और...

pitru

पितृ तर्पण में इस एक विशेष फूल के बिना अधूरा है श्रद्धा का अर्पण, जानें इसकी महिमा

by Kirtika Tyagi
September 16, 2024
0

Pitru Tarpan : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय विशेष महत्व रखता है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की...

rashifal

15 सितंबर को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहता है आपका Aaj ka rashifal

by Kirtika Tyagi
September 15, 2024
0

Aaj Ka Rashifal : 15 सितंबर के दिन ज्योतिषीय दृष्टि से सभी राशियों के लिए विशेष प्रभावशाली साबित हो सकता...

pm

डोडा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, जम्मू-कश्मीर में चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत

by Kirtika Tyagi
September 14, 2024
0

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ऐतिहासिक रैली को संबोधित करने वाले हैं।...

VIDEO : उपचुनाव में रणविजय की तैयारी, दलित-पिछड़ों को साधने की बारी, देखें

VIDEO : उपचुनाव में रणविजय की तैयारी, दलित-पिछड़ों को साधने की बारी, देखें

by Kirtika Tyagi
September 12, 2024
0

VIDEO : उपचुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में गहमागहमी तेज हो गई है, और इस बार चुनावी मैदान...

Next Post
hydrabad

अडानी ग्रुप को बिजली बिल कलेक्शन का ठेका क्यों दिया गया है…? हैदराबाद में गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को दौड़ाया

Anant Ambani राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के ये सितारे रंगे पीले रंग में

Anant Ambani राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के ये सितारे रंगे पीले रंग में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version