• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कौन है ‘वो’ जिसके कारण विपिन ने पत्नी की जलाई जिंदा चिता, अब इस खुलासे ने उलझा दी निक्की भाटी हत्याकांड की गुत्थी

नोएडा के निक्की भाटी मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पति को एनकाउंटर के बाद बदोचा। सास, ससुर और पति विपिन का भाई भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

by Vinod
August 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ग्रेटर नोएडा का निक्की भाटी मर्डर केस सुर्खियों में है। पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर के दौरान निक्के के कातिल पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की मां दया  के साथ ही उसके बड़े भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने निक्की के आरोपी ससुर को भी दबोच लिया। फिलहाल इस हत्याकांड के सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनसब के बीच निक्की के बेटे, उसके परिवार वालों के कई बयान सामने आए हैं। वहीं हत्याकांड को लेकर पुलिस बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए हुए है और एक-एक कर गुत्थियों को सुलझा रही है। इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि निक्की की बहन कंचन को रील बनाने का शौख था। वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट किया करती थी। निक्की भी रील बनाया करती थी। निक्की ने ब्यूटीपार्लर भी खोला हुआ था। जिसका विरोध निक्की का पति विपिन किया करता था। सूत्र बताते हैं इसी के चलते निक्की और विपिन के बीच झगड़े हुआ करते थे।

जानकारी के मुताबिक कंचन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से दोनों बहनें रील और वीडियो अपलोड करती थीं। इसके लिए विपिन और उसके भाई रोहित को एतराज रहता था। सूत्रों के मुताबिक 11 फरवरी को इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बहनें मायके चली गईं। 18 मार्च को पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं। इस पंचायत में तय हुआ कि अब बहनें रील और वीडियो नहीं बनाएंगी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों बहनों ने फिर से वीडियो और रील बनाना शुरू किया और निक्की ने अपने पार्लर को भी चालू रख।. इससे फिर से मन-मुटाव शुरू हो गया और घर में विवाद होने लगा। पुलिस पूछताछ में निक्की के ससुर सतवीर ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं था। सास दया का कहना था कि वह किसी काम से गई थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

Scholarship Distribution: C M योगी का बड़ा ऐलान,दिवाली से पहले ही नवरात्रि में विद्यार्थियों को दे दिया कौन सा तोहफ़ा

Scholarship Distribution: C M योगी का बड़ा ऐलान,दिवाली से पहले ही नवरात्रि में विद्यार्थियों को दे दिया कौन सा तोहफ़ा

September 25, 2025
आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025

फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश में लगी है कि आखिर निक्की की हत्या की असल वजह क्या है। क्या दहेज की लिए ही उसे जलाकर मार दिया गया या इस हत्या की वजह कुछ और ही है। पुलिस की पड़ताल के बीच निक्की मर्डर केस में अब एक और खुलासा हुआ है। निक्की की बहन कंचन की इंस्ट्राग्राम प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि कंचन और निक्की दोनों वीडियो और रील बनाती थीं। दोनों मिलकर एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि रील और ब्यूटी पार्लर को लेकर ससुराल में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि आरोपी विपिन और उसके भाई को रील बनाने से ऐतराज था और इन वीडियो को लेकर 11 फरवरी को घर में झगड़ा भी हुआ था। हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों बहने मायकें चली गईं थीं। ससुराल वापस आने के बाद दोनों फिर से रील बनानी शुरू कर दी और ब्यूटी पार्लर भी शुरू किया। जिस पर ससुराल में फिर हंगामा हुआ।

निक्की मर्डर केस में चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस चारों से पूछताछ कर केस की पड़ताल में जुटी है। ये एक ऐसा मर्डर है, जिसने हर किसी को दहशत से भर दिया है। जिस किसी ने भी कत्ल के बाद निक्की की तस्वीरों को देखा वो खौफ में आ गया। क्योंकि उन तस्वीरों में जुल्म है, ज्यादती है और सबसे बड़ा जुर्म यानि मर्डर है। इस मर्डर के पीछे वजह बताई जा रही है दहेज। दरअसल, 26 साल की निक्की को ससुराल वालों जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि उससे मारपीट और हमले का सिलसिला तो शादी के बाद ही शुरू हो गया था। लेकिन बीते कुछ समय से ससुराल वाले अपनी सारी सीमांए लांघने लगे थे। निक्की के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज के लालच में निक्की के ससुराल वाले उसकी पिटाई करते थे। उस पर और दहेज लाने का दबाव बनाते थे। निक्की की बहन का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जलाकर मार डाला। निक्की के बेटे का भी एक वीडियो वायरल हो है, जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जला दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की शादी दिसंबर 2016 में पास के सिरसा गांव में रहने वाले विपिन से हुई थी। विपिन के ही भाई रोहित से निक्की की बहन कंचन से हुई थी। निक्की के परिवार में शादी में स्कॉर्पियो समेत भारी भरकम दहेज दिया। लेकिन शादी होते ही और दहेज के साथ निक्की को प्रताड़ित करने का अंतहीन दौर शुरू हो गया। मृतका के पिता ने कहा कि निक्की के पति विपिन भाटी के अवैध संबंध भी थे। विपिन निक्की के साथ ही एक महिला के साथ भी शादी करना चाह रहा था। वह निक्की को एटीएम बना रखा था। विपिन अक्सर बेटी से मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता। ससुराल के सभी सदस्य इस वारदात में शामिल हैं। ससुरालवाले भी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की गुत्थी को एक-एक कर सुलझा रही है। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी और उनके मोबाइल नंबरों को पुलिस खंगाल रही है। मृतका के परिवारवालों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Tags: encounter of accused husbandin-laws arrestedNikki Bhati murder case newsNikki Bhati murder case NoidaNoida Police
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Pooja Pal Controversy: सपा-बीजेपी की सियासत में नई मोड़, अखिलेश ने बीजेपी पर पलटा वार

Next Post

Delhi Metro Fare Hike: दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, अब सफर होगा महंगा कितने साल बाद बढ़ा किराया

Vinod

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

September 25, 2025
Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

September 25, 2025
Unique Themes: मां दुर्गा प्रतिमाओं की नई थीम बनी खास आकर्षण, वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की प्रतिमा बनी चर्चा का केंद्र

Unique Themes: मां दुर्गा प्रतिमाओं की नई थीम बनी खास आकर्षण, वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की प्रतिमा बनी चर्चा का केंद्र

September 25, 2025
Scholarship Distribution: C M योगी का बड़ा ऐलान,दिवाली से पहले ही नवरात्रि में विद्यार्थियों को दे दिया कौन सा तोहफ़ा

Scholarship Distribution: C M योगी का बड़ा ऐलान,दिवाली से पहले ही नवरात्रि में विद्यार्थियों को दे दिया कौन सा तोहफ़ा

September 25, 2025
आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025
Download Aadhaar on Whatsapp

अब Whatsapp से ही डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, UIDAI ने निकाली ये नई स्कीम 

September 25, 2025
Bigg Boss 7 Malayalam

Bigg Boss में रचा इतिहास , लेस्बियन कपल ने सरे आम TV पर की सगाई

September 25, 2025
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
BSF Drone Warfare School

अब BSF खड़ी करेगा खुद की ड्रोन रडार, ISRO की मदद से बिना बॉर्डर क्रॉस किए दुश्मनों की होगी निगरानी

September 25, 2025
आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

September 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version