सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Birthday Party: तेज गाने बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

गेझा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज गाने का विरोध करने पर दो भाइयों ने पड़ोसी सतीश शर्मा से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026
in नोएडा
Gejha village neighbor murder
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा हो गया। आवाज कम करने की बात कहने पहुंचे पड़ोसी सतीश शर्मा के साथ दो भाइयों ने मारपीट कर दी। सड़क पर गिरने से उनके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आवाज को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक गेझा गांव की गली नंबर पांच में सतीश शर्मा परिवार के साथ रहते थे। वह किराये पर मकान दिलाने का काम करते थे। उनके घर के सामने सुमित अपने पिता सतीश और भाई ललित के साथ रहता है। शनिवार को सुमित के बेटे का जन्मदिन था। घर में कार्यक्रम चल रहा था और तेज आवाज में गाने बज रहे थे।

RELATED NEWS

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

सितम्बर 7, 2026
एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026

सतीश शर्मा ने कई बार गाने की आवाज कम करने को कहा, लेकिन आवाज कम नहीं की गई। शाम करीब सात बजे वह सुमित के घर पहुंचे और दोबारा तेज आवाज में गाने बजाने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सतीश घर से बाहर गली में आ गए।

मारपीट में गई जान

आरोप है कि सुमित और ललित ने गली में सतीश शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर और मुंह में चोट लगी और वह बेहोश हो गए। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतीश के भाई मनीष की शिकायत पर पुलिस ने सुमित और ललित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

दोनों आरोपी जेल गए

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर रविवार को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे घटना के दौरान क्या हुआ और मारपीट किस तरह हुई, इसकी जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और शरीर पर लगी चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी।

पार्टी फिर भी चलती रही

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद भी जन्मदिन की पार्टी बंद नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सतीश को लाठी-डंडों से भी पीटा गया, जबकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लाठी-डंडे से हमला किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की थी।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हो चुका था और आरोपियों ने सतीश को धमकी भी दी थी। हालांकि, उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने आरोपियों के नशे में होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की कोशिश में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

जिले में विवाद के बाद मारपीट से मौत की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 25 अप्रैल 2022 को गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में बिल को लेकर विवाद के बाद ब्रजेश राय की मौत हो गई थी। 4 फरवरी 2024 को ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में 24 वर्षीय सुमित की पीटकर हत्या कर दी गई थी।

15 अक्टूबर 2025 को रबुपुरा में जन्मदिन के जश्न के दौरान अनिकेत जाटव पर लाठी-डंडों से हमला हुआ था। इलाज के दौरान 25 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। गेझा की ताजा घटना के बाद सतीश शर्मा के परिवार में मातम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: Birthday Party Violencenoida crimeUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Kanpur house fire:कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना...

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post
Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist