Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Greater Noida murder: अवैध संबंधों पर लड़ रहे थे दोस्त… झगड़ा छुड़ाने गया तीसरा तो उसी की कर दी हत्या

ग्रेटर नोएडा में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने चाकू मारकर अपने दोस्त यतिन शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 13, 2024
in Latest News, क्राइम, नोएडा
Greater Noida
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida murder: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। घटना में मृतक की पहचान यतिन शर्मा के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ का निवासी था और Greater Noida में कैफे चलाता था। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान एक महिला मित्र के फोन पर किसी और युवक के साथ बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट और हत्या में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पार्टी में विवाद से हत्या तक पहुंचा मामला

बर्थडे पार्टी बीटा-2 थाना क्षेत्र के एक घर में आयोजित की गई थी, जिसमें यतिन शर्मा अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार, पार्टी के दौरान आरोपी चिराग चौधरी ने महिला मित्र के फोन में किसी अन्य युवक के साथ बातचीत देख ली। यह बात चिराग को नागवार गुजरी, और उसने महिला से बहस शुरू कर दी। गुस्से में आकर उसने युवती का फोन तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की।

RELATED POSTS

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

December 23, 2025
Greater Noida groundwater

ज़िंदा लाश बना रहा है ग्रेटर नोएडा का पानी: हड्डियां गलेंगी, अंग सड़ेंगे—खौफनाक रिसर्च में बड़ा खुलासा!

December 19, 2025

जब यतिन शर्मा ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो चिराग ने गुस्से में आकर चाकू से वार कर दिया। चाकू यतिन की छाती में लग गया। घटना के तुरंत बाद यतिन को उसके दोस्त यथार्थ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। यतिन की मौत की खबर उसके परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम छा गया।

तीन आरोपी हिरासत में

Greater Noida पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चिराग चौधरी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी पवन के नेतृत्व में जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि विवाद की जड़ महिला मित्र के फोन पर किसी और युवक से बातचीत थी।

मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां पढ़ें: Priyanka Gandhi : ‘एक ही व्यक्ति को दिए जा रहे सारे संसाधन…’, सदन में विपक्ष के खिलाफ जमकर बरसी प्रियंका गांधी
Tags: Greater noida
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

Greater Noida Farmers Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को छह जिलों...

Greater Noida groundwater

ज़िंदा लाश बना रहा है ग्रेटर नोएडा का पानी: हड्डियां गलेंगी, अंग सड़ेंगे—खौफनाक रिसर्च में बड़ा खुलासा!

by Mayank Yadav
December 19, 2025

Greater Noida groundwater: ग्रेटर नोएडा के नीचे छिपा जलभंडार अब जीवनदायिनी नहीं, बल्कि साक्षात मृत्युपाश बन चुका है। गलगोटिया और...

Greater Noida Authority, Vending Zone, Street Vendors

ग्रेटर नोएडा: रिहायशी सेक्टरों को अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति, 9 वेंडिंग ज़ोन्स में होगा रेहड़ी-पटरी वालों को आवंटन

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Greater Noida Authority Vending Zone: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर के रिहायशी सेक्टरों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित रेहड़ी-पटरी से...

ग्रेटर नोएडा में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए खुशखबरी, रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की ई-नीलामी जल्द

by Mayank Yadav
December 5, 2025

Greater Noida Authority E-Auction: ग्रेटर नोएडा में आवासीय फ्लैटों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, ग्रेटर नोएडा विकास...

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: 39 प्लॉट्स की ई-नीलामी 5 दिसंबर को

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Greater Noida Industrial Plots E-Auction: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित औद्योगिक भूखंड योजना की ई-नीलामी की तारीख में तकनीकी कारणों...

Next Post
Akhilesh Yadav

सदन में अखिलेश ने अतीक अहमद की मौत पर उठाया सवाल, योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना

Mahakumbh को लेकर बोले PM Narendra Modi , एकता का ये ऐसा महायज्ञ, जिसकी पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

Mahakumbh को लेकर बोले PM Narendra Modi , एकता का ये ऐसा महायज्ञ, जिसकी पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist