Tuesday, February 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

लो कर लो बात ! अब गे-डेटिंग के नाम पर लूट, गे-डेटिंग करने वाले समलेंगिक युवकों को बना रहे शिकार

। यूं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ठगी करने के रोज नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। मगर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की दादरी पुलिस की पड़ताल में जो गोरखधंधा सामने आया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 23, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गौतमबुद्धनगर (यूपी)। यूं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ठगी करने के रोज नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। मगर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की दादरी पुलिस की पड़ताल में जो गोरखधंधा सामने आया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, ये पूरा गोरखधंधा महज चोरी के एक छोटे से मामले की पड़ताल के दौरान ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी थाने की पुलिस के सामने आया है। पुलिस को शिकायत तो मिली थी महज चोरी की एक मामूली सी घटना की, मगर जब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पूरा गोलमाल सामने आ गया।

RELATED POSTS

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

February 3, 2026
Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

January 25, 2026

पुलिस को ये मिली थी शिकायत

दरसअल, दादरी (Greater Noida) थाने पर 21 सितंबर को एक युवक ने तहरीर दी। तहरीर में जिक्र किया गया कि विजय उर्फ विज्जी और कुलदीप नाम के दो युवकों ने पीड़ित की जेब से सात हजार रूपये चोरी कर लिए हैं। आरोपियों ने पीड़ित को डरा धमकाकर कर एक लाख रूपये गूगल-पे खाते से ट्रान्सफर भी करा लिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

रविवार को पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ विज्जी और कुलदीप को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने विजय उर्फ विज्जी और कुलदीप के कब्जे से चोरी किये सात हजार रुपये और एक तमंचा भी बरामद कर लिया। मगर जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो जो बातें सामने आईं उन्हें सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

गे-डेटिंग ऐप के जरिये ढूंढते हैं शिकार

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो सोशल साइट पर गे-डेटिंग ऐप चलाते हैं। इस ऐप के जरिये वे अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपने पास बुलाते हैं। इसी दौरान पहले उनका सामान चुराते हैं फिर लोक-लाज का भय दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ की कार्रवाई में एक की मौत

पीड़ित को फर्जी आईडी से फंसाया

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी शिकायत करने वाले शख्स ने बैड ब्वॉय के नाम से इस ऐप पर आईडी बना रखी थी। इन युवकों ने राहुल नाम की फर्जी आई.डी. से उसे बुलाकर पहले उसका सामान छीना फिर उसे ब्लैकमेल करके एक लाख की नगदी ट्रांसफर करा ली।

ब्लैकमेलिंग के पैसे से अय्याशी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शिकायतकर्ता युवक को डरा-धमकाकर उन्होंने उसके समलैंगिक होने की बात उसके घरवालों और रिश्तेदारों को बताने की धमकी दी। इसी का खौफ दिखाकर उन्होंने गूगल-पे के जरिये एक बार 80 हजार और दोबारा 20 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कुलदीप के खाते में करा लिया। आरोपियों का कहना है कि ये सारी रकम उन्होंने अपनी मौज-मस्ती में खर्च कर डाली। पुलिस अभी इस गैंग के फरार आरोपी अरविन्द उर्फ अरुण की तलाश कर रही है।

(इनपुट- निशांत शर्मा)

Tags: Greater noidaGreater Noida News
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Sewer Negligence in ajnara homes: ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में सीवर और कचरा निस्तारण को लेकर बड़ी लापरवाही...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

Greater Noida Farmers Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को छह जिलों...

Greater Noida groundwater

ज़िंदा लाश बना रहा है ग्रेटर नोएडा का पानी: हड्डियां गलेंगी, अंग सड़ेंगे—खौफनाक रिसर्च में बड़ा खुलासा!

by Mayank Yadav
December 19, 2025

Greater Noida groundwater: ग्रेटर नोएडा के नीचे छिपा जलभंडार अब जीवनदायिनी नहीं, बल्कि साक्षात मृत्युपाश बन चुका है। गलगोटिया और...

Greater Noida Authority, Vending Zone, Street Vendors

ग्रेटर नोएडा: रिहायशी सेक्टरों को अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति, 9 वेंडिंग ज़ोन्स में होगा रेहड़ी-पटरी वालों को आवंटन

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Greater Noida Authority Vending Zone: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर के रिहायशी सेक्टरों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित रेहड़ी-पटरी से...

Next Post
Meerut News : हस्तिनापुर में चलता है मंत्री दिनेश खटीक का ‘‘राज’’, मंत्री का दबाव, एक साल बाद भी नहीं लगी चार्जशीट

Meerut News : हस्तिनापुर में चलता है मंत्री दिनेश खटीक का ‘‘राज’’, मंत्री का दबाव, एक साल बाद भी नहीं लगी चार्जशीट

Surajpur, Noida, 64 percent compensation

UP News : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर किसानों का हल्लाबोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist