Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा शिविका ठकराल ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से सोसाइटी में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

greater noida student suicide case up

Student Suicide in Greater Noida West:दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में रहने वाली 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो हर कोई हैरान रह गया। वहीं परिवार में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है।

मोहाली से कर रही थी एमबीए

मृतक छात्रा की पहचान शिविका ठकराल के रूप में हुई है। वह गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के शेरोन टावर में अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शिविका मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह एक निजी कंपनी में काम भी कर रही थी। होली की छुट्टियों के कारण वह कुछ दिन पहले ही अपने घर ग्रेटर नोएडा वेस्ट आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात तक सब कुछ सामान्य था। परिवार के सभी लोग साथ बैठकर खाना खाए और फिर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगली सुबह इतनी दुखद खबर मिलेगी।

गार्ड्स ने देखा लहूलुहान शव

मंगलवार सुबह सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स ने परिसर में एक युवती को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। बाद में उन्होंने तुरंत परिवार वालों को इसकी सूचना दी। जब परिजन नीचे पहुंचे तो उनकी हालत देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। शिविका की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के कमरे की भी अच्छी तरह जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई लिखित शिकायत दी गई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के इलाकों में इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में सूरजपुर इलाके की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में 33 वर्षीय अर्जुन नाम के छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वह बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था और पढ़ाई के लिए यहां रह रहा था।

इसके अलावा पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में भी एक व्यक्ति ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान पटना निवासी शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय से बेरोजगार थे और घर में अक्सर विवाद भी होता था।

Exit mobile version