Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Jewar Airport के पास बनेगा भव्य रीक्रिएशनल हब, 2500 एकड़ में होंगे विश्वस्तरीय मनोरंजन केंद्र

नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण 2500 एकड़ में एक भव्य रीक्रिएशनल हब विकसित करेगा। इसमें म्यूजियम, सांस्कृतिक केंद्र, यमुना हाट, गोल्फ कोर्स और बॉटेनिकल गार्डन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

by Mayank Yadav
May 20, 2025
in TOP NEWS, नोएडा
Jewar Airport
Share on FacebookShare on Twitter

Jewar Airport Recreational Hub: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ग्रेटर नोएडा की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है। यमुना प्राधिकरण अब सिर्फ रिहायशी और औद्योगिक विकास पर ही नहीं, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके तहत 2500 एकड़ में फैले क्षेत्र में एक अत्याधुनिक Jewar Airport रीक्रिएशनल हब विकसित किया जाएगा, जिसमें एविएशन म्यूजियम, सांस्कृतिक केंद्र, ओपन एयर मार्केट, गोल्फ कोर्स, बॉटेनिकल गार्डन और यमुना हाट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसका उद्देश्य नोएडा एयरपोर्ट से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करना और ग्रेटर नोएडा को एक वर्ल्ड क्लास पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना है। यह हब ना सिर्फ पर्यटन बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

गोल्फ कोर्स से लेकर क्यूबन पार्क तक, मिलेगा मनोरंजन का नया ठिकाना

यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने इस विशाल प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार कर ली है, जिसे अगली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इस परियोजना में पोलैंड के एविएशन म्यूजियम की तर्ज पर एक हवाई संग्रहालय बनाया जाएगा, वहीं सांस्कृतिक केंद्र गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स की शैली में तैयार किया जाएगा। दिल्ली हाट की तर्ज पर एक ओपन एयर मार्केट में हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था होगी।

RELATED NEWS

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

June 15, 2026
: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

June 15, 2026

सांस्कृतिक और पर्यटक आकर्षणों का मिलेगा संगम

इस Jewar Airport हब में जिमखाना क्लब, रिजॉर्ट, विशाल पब्लिक पार्क, बॉटेनिकल गार्डन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बेंगलुरु के क्यूबन पार्क से प्रेरित बॉटेनिकल गार्डन में हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यमुना हाट में स्थानीय कारीगरों को मंच मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

पीपीपी मॉडल के तहत होगा विकास, निजी कंपनियों को मिलेगा मौका

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के अनुसार, जिन सुविधाओं के लिए टिकट आधारित प्रवेश की योजना है, वहां की जमीन निजी कंपनियों को दी जाएगी। बाकी सुविधाएं पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित होंगी। इस पूरी योजना का उद्देश्य यीडा को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित करना और नोएडा एयरपोर्ट को एक इंटरनेशनल टूरिस्ट हब से जोड़ना है।

Gonda encounter में मारा गया एक लाख का इनामी भुर्रे, 48 मुकदमों की क्राइम हिस्ट्री से दहला चुका था यूपी

Tags: Jewar Airport
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Jewar Airport Farmers Honoured in Lucknow: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान सोमवार...

: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Noida International Airport: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे को सोमवार को...

Jewar Airport

‘जेवर एयरपोर्ट’ की सुरक्षा में सेंध! ₹15 लाख के केबल चोरी, साइट इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Jewar Airport cable theft: गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से क़रीब 15 लाख रुपये मूल्य...

Jewar Airport

Jewar Airport के नाम पर बड़ा प्लॉट घोटाला! टप्पल की Expressway Residency में करोड़ों की ठगी, प्रशासन चुप

by Mayank Yadav
June 22, 2025

Jewar Airport Plot Scam: अगर आप सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट मिलने का विज्ञापन देख रहे...

Jewar Airport

Jewar Airport News: विदेशी निवेशकों को भाया योगी का विकास मॉडल, जेवर एयरपोर्ट को बताया सुनहरा भविष्य

by Mayank Yadav
March 10, 2025

Jewar Airport News: दक्षिण कोरिया के निवेशकों ने आज जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण किया और उत्तर...

Next Post
Gold Rate Today

सोने की कीमतों में फिर आया उछाल! गहना खरीदने से पहले जान लें आज का 22 कैरेट गोल्ड रेट

Anil Ambani

देश के इस कोने में अनिल अंबानी की रिलायंस पावर बनाएगी सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट, भारत को मिलेगी सस्ती और साफ ऊर्जा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist