Site icon News1India

Noida International Airport : जेवर एयरपोर्ट पर हुई इंडिगो फ्लाइट की पहली लैंडिंग, 15 दिसंबर तक चलेगा ट्रायल

Noida International Airport

Noida International Airport : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार एक विमान ने सफल लैंडिंग की है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या A320 NEO ने इस एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर लैंड किया। इसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाता है, का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में यहां ट्रायल उड़ानें चल रही हैं, और इंडिगो का विमान पहले बार इस एयरपोर्ट पर उतरा है। एयरपोर्ट अप्रैल 2025 से कमर्शियल उड़ानों के लिए खुल जाएगा।

2021 में PM Modi ने रखी थी एयरपोर्ट की नींव 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो जेवर में बन रहा है, न केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। इस एयरपोर्ट की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में रखी थी। यूपी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक, जेवर एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार है। ट्रायल रन के सफल परीक्षण और कमर्शियल फ्लाइटों की मंजूरी के बाद, इसे अप्रैल 2025 में सभी फ्लाइटों के लिए खोल दिया जाएगा और तब से यहां यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version