Monday, April 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे के साथ कई सड़कों पर वाहनों की स्पीड होगी कम, जाने किस लिए के जा रहे ऐसे इंतजाम ?

यमुना एक्सप्रेस-वे के बाद अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे सहित शहर की 6 सड़कों पर स्पीड लिमिट को कम करने की योजना बनाई जा रही है। यह कदम कोहरे के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। जानें, इन सड़कों में कौन-कौन सी शामिल हैं।

Gulshan by Gulshan
December 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Uttar Pradesh News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से रोजाना कोहरे के कारण सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। इन हादसों को कम करने के लिए प्रशासन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे समेत शहर की 6 सड़कों पर वाहनों की गति कम करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी, जिसमें स्पीड लिमिट को लेकर निर्णय लिया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर छोटे फोर व्हीलर की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा की जाएगी। वहीं, भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा की जाएगी। इसके अलावा, एलिवेटेड सड़क पर हल्के वाहनों के लिए 50 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटा की गति सीमा तय की जाएगी। स्पीड कम करने का मुख्य उद्देश्य कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को कम करना है।

किस सड़क पर स्पीड हुई कम ? 

सेक्टर-18 से सेक्टर-60 अंडरपास, डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-57 चौराहा, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से सेक्टर-71 अंडरपास, डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा), कालिंदी कुंज से सेक्टर-122 और डीएससी रोड (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) सहित इन 6 पर भी वाहनों की गति घटाई जाएगी। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली गाड़ियों की गति भी कम कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : 16 दिसंबर को आखिर क्यों मनाया जाता है विजय दिवस, जानें इस ऐतिहासिक दिन की कहानी
100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा हुई रफ्तार
जानकारी के मुताबिक स्पीड लिमिट कम करने के पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 220 गाड़ियों के चालान काटे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की स्पीड को 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड को 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। यह आदेश शनिवार से लागू हो गया है और अगले दो महीने तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। साथ ही, जो भी यात्री नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags: Uttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
UP Politics

संभल में 46 वर्ष बाद मंदिर मिलने की घटना पर अखिलेश का तंज, कहा, 'मंदिर तो कहीं भी मिल जाएगा'

UP Assembly

UP Assembly Winter Session 2024 Live: कुंदरकी सनातन की जीत... असलियत आई 'खटाखट' जनता ने किया 'सपाचट'- सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist