Tuesday, May 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Noida Incident: वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नोएडा के वाटर पार्क में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। परिवार ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 29, 2026
in नोएडा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Noida Water Park: नोएडा के सेक्टर-39 इलाके में स्थित एक मॉल के वाटर पार्क में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ घूमने और मस्ती करने आया था, लेकिन कुछ ही देर में यह खुशी का पल मातम में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अचानक पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के आरोप

मृतक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी द्रोण शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उनका आरोप है कि वहां न तो सही संख्या में लाइफगार्ड मौजूद थे और न ही किसी तरह की निगरानी दिखाई दी। परिवार का कहना है कि अगर समय पर मदद मिल जाती, तो शायद द्रोण की जान बचाई जा सकती थी।

RELATED NEWS

हीटवेव का असर,नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

हीटवेव का असर,नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

April 19, 2026
Superstition Noida CM visit: कुर्सी का मोह छोड़ नोएडा पहुँचे योगी, 4 लाख परिवारों के आंसुओं को पोंछकर दिलाया उनका हक

Superstition Noida CM visit: कुर्सी का मोह छोड़ नोएडा पहुँचे योगी, 4 लाख परिवारों के आंसुओं को पोंछकर दिलाया उनका हक

March 30, 2026

पुलिस की शुरुआती जांच

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक अपने परिवार के साथ घूमने आया था और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए वाटर पार्क के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत की असली वजह क्या थी और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई है।

एडीसीपी का बयान

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि युवक नहाने के दौरान अचानक बीमार हो गया था। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

पहले भी उठे थे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब इस वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी यहां एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। उस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया था। अब एक और घटना के बाद फिर से यही सवाल उठ रहा है कि आखिर पहले की घटनाओं से सबक क्यों नहीं लिया गया।

Tags: NOida NewsWater park accident
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

हीटवेव का असर,नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

हीटवेव का असर,नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

by Sadaf Farooqui
April 19, 2026

एनसीआर के Noida, Greater Noida समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर साफ देखने...

Superstition Noida CM visit: कुर्सी का मोह छोड़ नोएडा पहुँचे योगी, 4 लाख परिवारों के आंसुओं को पोंछकर दिलाया उनका हक

Superstition Noida CM visit: कुर्सी का मोह छोड़ नोएडा पहुँचे योगी, 4 लाख परिवारों के आंसुओं को पोंछकर दिलाया उनका हक

by Sadaf Farooqui
March 30, 2026

Superstition Noida CM visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के सफल उद्घाटन...

Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

Noida New Year Liquor Sale: नोएडा में नए साल 2026 का स्वागत बेहद जोश और धूमधाम के साथ किया गया।...

noida news

Noida News: रामपुर खादर में शाही शादी हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का अनोखा नजारा

by Kanan Verma
November 4, 2025

Greater Noida News:  रामपुर खादर गांव में हुई एक शादी इस वक्त पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई...

Noida News

किराए पर घर के लिए ग्रेटर नोएडा बना पहली पसंद, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

by Gulshan
August 4, 2025

Noida News : 2025 की दूसरी तिमाही में भारत का किराए का आवासीय बाज़ार तेज़ी से उभरा है, और इसमें...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist