Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

YEIDA प्लॉट स्कीम: नोएडा में कल होगी ई-नीलामी, जानें पूरा प्रोसेस

YEIDA की प्लॉट स्कीम के तहत 7 फरवरी को ई-नीलामी होगी। 20 व्यावसायिक प्लॉट्स की नीलामी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। भाग लेने के लिए 3 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
YEIDA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बहुप्रतीक्षित प्लॉट स्कीम के तहत कल 7 फरवरी को ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। यह स्कीम उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो नोएडा में व्यवसायिक उद्देश्य से प्लॉट खरीदना चाहते हैं। पहले यह नीलामी 20 जनवरी को होनी थी, लेकिन प्राधिकरण ने इसे 7 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया था। इस योजना में 20 प्लॉट शामिल हैं, जिनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इच्छुक आवेदकों को नीलामी में भाग लेने के लिए 3 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी। पूरी प्रक्रिया और प्लॉट से जुड़ी जानकारी के लिए YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

नीलामी की नई तारीख और प्रक्रिया

YEIDA ने 20 व्यवसायिक प्लॉट्स की स्कीम लॉन्च की थी, जिसके तहत 7 फरवरी को ई-नीलामी होगी। शुरुआत में यह नीलामी 20 जनवरी को होनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाते हुए 27 जनवरी और फिर 7 फरवरी कर दिया गया। अब प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि नीलामी 7 फरवरी को ही होगी। इच्छुक खरीदारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

RELATED POSTS

YEIDA

यमुना सिटी में विकास की रफ़्तार: ₹2474 करोड़ का फंड जारी, मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉट के लिए आवेदन कल से शुरू

January 11, 2026

किसानों की जमीन का ‘फुल एंड फाइनल’ हिसाब: यमुना प्राधिकरण का 4-स्टेप फॉर्मूला तैयार!

January 1, 2026

इस योजना के तहत प्लॉट्स का आवंटन पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। बोली लगाने के लिए आवेदकों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा और निर्धारित बयाना राशि जमा करनी होगी।

कहां-कहां मिलेंगे प्लॉट?

इस स्कीम के तहत प्लॉट सेक्टर 17, 18 और सेक्टर 22डी में उपलब्ध कराए गए हैं। प्लॉट्स का आकार 1,513.72 वर्ग मीटर से लेकर 89,034 वर्ग मीटर तक है। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक संभावनाएं काफी अधिक हैं, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

बोली की शर्तें और नियम

इस योजना के तहत केवल वे ही आवेदक नीलामी में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने निर्धारित 3 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है। नीलामी जीतने वाले आवेदकों को तय समय के भीतर बाकी भुगतान करना होगा। यह योजना खासतौर पर व्यापारिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई है, जिससे नोएडा में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध

ई-नीलामी से संबंधित सभी अपडेट और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट yamunaexpresswayauthority.com पर विजिट कर सकते हैं।

यहां पढ़ें: नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट
Tags: YEIDA
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

YEIDA

यमुना सिटी में विकास की रफ़्तार: ₹2474 करोड़ का फंड जारी, मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉट के लिए आवेदन कल से शुरू

by Mayank Yadav
January 11, 2026

YEIDA Plot Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यमुना अथॉरिटी को जमीन अधिग्रहण के लिए ₹2474 करोड़ की ब्याज मुक्त...

किसानों की जमीन का ‘फुल एंड फाइनल’ हिसाब: यमुना प्राधिकरण का 4-स्टेप फॉर्मूला तैयार!

by Mayank Yadav
January 1, 2026

YEIDA Greater Noida Farmers: ग्रेटर नोएडा में किसानों की आबादी भूमि से जुड़े सालों पुराने विवादों को खत्म करने के...

yamuna authority plot scheme news

YEIDA Plot Scheme:खाली पड़े प्लॉटों की पहचान पूरी, दिसंबर में लॉन्च होगी नई इंडस्ट्रियल स्कीम कितने वर्गमीटर के प्लॉट होंगे शामिल

by SYED BUSHRA
November 27, 2025

Yamuna Authority Industrial Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने दिसंबर तक एक और नई...

YEIDA

यमुना एक्सप्रेसवे पर न्यू हॉलैंड और एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश, 4000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद

by Mayank Yadav
November 11, 2025

YEIDA News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में न्यू हॉलैंड और एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के दो बड़े निवेशों...

YEIDA

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा एयरपोर्ट के पास EWS वर्ग को मिलेगा सस्ता प्लॉट, जानें पूरी योजना

by Mayank Yadav
June 17, 2025

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इर्द-गिर्द विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में अब आर्थिक रूप से...

Next Post
Indians Deported USA

विमान में भारतीयों के साथ नाइंसाफी, क्या है हथकड़ी और जंजीर वाली पोस्ट की सच्चाई ?

Opening Restaurant: कंगना रनौत ने पहाड़ों की वादियों में खोला अपना रेस्टोरेंट्स पहाड़ी खाने से लेकर पिज़्ज़ा बर्गर तक सब कुछ होगा सर्व, जानिए ओपनिंग डेट

Opening Restaurant: कंगना रनौत ने पहाड़ों की वादियों में खोला अपना रेस्टोरेंट्स पहाड़ी खाने से लेकर पिज़्ज़ा बर्गर तक सब कुछ होगा सर्व, जानिए ओपनिंग डेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist