Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Delhi Temperature: टूटे सारे रिकॉर्ड… दिल्ली में पहली बार 52.3 डिग्री पहुंचा तापमान, फिर हो गई बारिश

Rajni Thakur by Rajni Thakur
May 29, 2024
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश, मौसम
Delhi Highest Temperature
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Highest Temperature: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 29 मई को पहली बार दिल्ली का तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज राजधानी में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। बुधवार दोपहर 2:30 बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं थोड़ी देर के लिए हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस समय मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस था, उस समय का औसत तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं इससे एक दिन पहले मंगलवार 28 मई को दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था और आज 50 डिग्री सेल्सियस के पार है।

RELATED POSTS

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

November 3, 2025
UP women representatives relatives interference

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

November 3, 2025

एक तरफ जहां दिल्ली में तापमान (Delhi Highest Temperature Today) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तो वहीं राजधानी के कई इलाकों में कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 30 मई से धीरे-धीरे भीषण लू की स्थिति कम होने लगेगी। 31 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रह सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति की संभावना है।

IMD ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 01 जून, 2024 को लू की स्थिति की संभावना है। हालांकि इस दौरान लू के प्रभाव में कमी आ सकती है।

IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह

आईएमडी की ओर से लगातार लोगों को लू से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बढ़ते तापमान के कारण हर उम्र के शख्स को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लग सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और डिहाईड्रेशन से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : प्रचंड गर्मी के बावजूद Bihar में खुल रहे स्कूल, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्कूली छात्राएं बेहोश,

Share197Tweet123Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार के चुनावी मैदान में एंट्री हो चुकी है। बिहार...

UP women representatives relatives interference

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

UP women representatives relatives interference:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब नगर निकायों, जिला पंचायतों...

Muzaffarnagar News

मुज़फ्फरनगर में दबंगों का तांडव, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, वर्दी फाड़कर मचाया हंगामा!

by Gulshan
November 3, 2025

Muzaffarnagar News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर कोतवाली...

Lucknow Vigyan Path

Lucknow की नई लाइफलाइन! 250 KM ‘विज्ञान पथ’ से 5 जिलों का सफर 75 मिनट में होगा पूरा, जाम से मिलेगी आज़ादी।

by Mayank Yadav
November 3, 2025

Lucknow Vigyan Path: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास और यातायात व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार लाने के लिए,...

UP Panchayat Elections

UP Panchayat Elections से पहले वोटर लिस्ट की स्कैनिंग: लाखों नाम कटने की आशंका!

by Mayank Yadav
November 3, 2025

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने का एक बड़ा...

Next Post
Local News, Chhattisgarh, raipur news, fire, factory, viral video

Chattisgarh : रायपुर की गद्दा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दो महिला कर्मचारियों की हो गई मौत

अवंतिका से तलाक लेने की वजह के बारे में पहली बार बोले Imran Khan

अवंतिका से तलाक लेने की वजह के बारे में पहली बार बोले Imran Khan

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version