Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विशेष

घड़ी में AM और PM का मतलब क्या है? जानिए समय को समझने की शुरुआत कहां से हुई

AM और PM की शुरुआत लैटिन भाषा से हुई थी, जहां AM का मतलब होता है दोपहर से पहले और PM का मतलब दोपहर के बाद। पहले समय का अंदाजा सूरज-चांद से लगाया जाता था, फिर सूर्य घड़ी और मैकेनिकल क्लॉक आईं।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 5, 2025
in विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AM and PM : आज हम जब भी घड़ी देखते हैं, तो उसके साथ AM या PM लिखा नजर आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये AM और PM आखिर आते कहां से हैं और इनका मतलब क्या होता है? ये कोई आज की चीज नहीं है, बल्कि इनका इतिहास बहुत पुराना है। चलिए जानते हैं कि ये शब्द कैसे बने और हमारे समय का हिस्सा कैसे बने।

जब घड़ियां नहीं होती थीं

बहुत पहले जब इंसान के पास समय देखने के लिए घड़ियां नहीं थीं, तब लोग सूरज और चांद की मदद से समय का अंदाजा लगाते थे। दिन में सूरज की दिशा देखकर पहर समझे जाते थे, और रात को चांद-तारों से समय का हिसाब लगाया जाता था। प्राचीन मिस्र के लोग मानते थे कि दिन और रात बराबर होते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

सूर्य घड़ी से मैकेनिकल घड़ी तक

इसके बाद सूरज की छाया देखकर समय बताने वाली सूर्य घड़ी (Sundial) का इस्तेमाल होने लगा। इसमें एक डंडी के सहारे छाया देखकर समय जाना जाता था। फिर जब यांत्रिक घड़ी यानी मैकेनिकल क्लॉक का आविष्कार हुआ, तो वो 24 घंटे की होती थी। इन घड़ियों का सबसे पहला इस्तेमाल यूरोप के चर्च टावरों में हुआ था। लेकिन जैसे-जैसे घड़ियां जेब में रखने लायक बनने लगीं, वैसे 14वीं सदी के बाद 12 घंटे की घड़ियों का चलन शुरू हो गया। ये घड़ियां देखने में आसान और छोटी होती थीं।

AM और PM की शुरुआत

जब घड़ियों को 12-12 घंटे में बांटा गया, तब दिन को दो हिस्सों में बांटने के लिए AM और PM का इस्तेमाल शुरू हुआ। ये शब्द लैटिन भाषा से आए हैं

AM का मतलब है Ante Meridiem, यानी दोपहर से पहले का समय।

PM का मतलब है Post Meridiem, यानी दोपहर के बाद का समय।

इस तरह, सुबह 6 बजे AM होता है और शाम 6 बजे PM होता है।

समय की गणना कैसे होती है

AM का समय: रात 12:00 बजे से लेकर दोपहर 11:59 तक।

PM का समय: दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 11:59 तक।

घड़ी में अगर लिखा हो 9:35, तो इसका मतलब है 9 घंटे और 35 मिनट। आप इसे 24 घंटे की घड़ी में 09:35 या 12 घंटे की घड़ी में 9:35 AM/PM के साथ दिखा सकते हैं।

24 घंटे की घड़ी और दुनियाभर की पसंद

19वीं सदी के आखिरी सालों में कई देशों की सेनाओं ने 24 घंटे वाली घड़ी को अपनाया ताकि समय में कोई गड़बड़ी न हो। आज भी अमेरिका और कनाडा की आर्मी इसे “मिलिट्री टाइम” के नाम से इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिलीपींस जैसे देशों में लोग अब भी AM और PM वाली 12 घंटे की घड़ी को ही ज्यादा पसंद करते हैं।

Tags: Clock SystemTime History
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

Karnataka

10वीं में फेल हुआ बेटा, मां-बाप ने फिर भी मनाया जश्न, बांटी गई मिठाई, लोग हैरान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version