Friday, October 31, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Pakistan Embassy : पाकिस्तानी दूतावास के स्टाफ ने एक महिला के साथ की छेड़छाड़, इसके खिलाफ भारत ने उठाया सख्त कदम

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वाराइच के आधिकारिक आवास में तिलक मार्ग स्थित घर के सर्वेंट क्वार्टर में एक पीड़िता रह रही थीं। छेड़छाड़ के आरोप 54 साल के पाकिस्तानी नागरिक मिन्हाज हुसैन पर लगे हैं जो नई दिल्ली में रसोइए के रूप में काम कर रहा था।

Gulshan by Gulshan
July 6, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य
Pakistan, Saad Ahmad Waraich, molestation, Indian national, Pakistani embassy
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pakistan Embassy : नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी दूतावास में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दूतावास में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक भारतीय महिला के साथ यहां छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद पाकिस्तान दूतावास के प्रभारी साद अहमद वाराइच के कर्मचारी को देश छोड़ने के लिए कहा गया है।

छेड़छाड़ के आरोप 54 साल के पाकिस्तानी नागरिक मिन्हाज हुसैन पर लगे हैं जो नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वाराइच के आधिकारिक आवास पर रसोइए के रूप में काम कर रहा था। उसने एक भारतीय महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। यह बेचारी महिला साद अहमद के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखी गई थी और वह नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित वाराइच के आधिकारिक आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रह रही थी।

RELATED POSTS

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

October 22, 2025
आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

October 3, 2025

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बारिश ने मचाया हाहाकार, दीवार गिरने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

पाकिस्तानी कर्मचारी ने की अश्लील हरकत

खबर के मुताबिक, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला मिन्हाज हुसैन इसी साल फरवरी में भारत आने के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और लगातार यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था और अश्लील हरकतें कर रहा था। मिन्हाज द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद महिला ने इसकी शिकायत साद अहमद से की, लेकिन उसने बकरीद के बहाने मिन्हाज हुसैन को चुपचाप पाकिस्तान भेज दिया।

इसके बाद पाकिस्तान उच्चायोग ने महिला को फोन करके 30 जून तक साद अहमद की नौकरी और घर छोड़ने को कहा। विधवा महिला को अपने बच्चों के लिए काम करना पड़ता था, लेकिन वह अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार से पूरी तरह टूट गई। उसे तब और भी बुरा लगा, जब मिन्हाज पाकिस्तान से वापस आकर वाराइच के घर में फिर से काम करने लगा।

28 जून को मामले की दर्ज हुई FIR

इसके बाद वह 28 जून को तिलक मार्ग थाने गई और मिन्हाज हुसैन के अभद्र व्यवहार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मिन्हाज अहमद हुसैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली. मिन्हाज हुसैन आधिकारिक पासपोर्ट और वीजा पर भारत में रह रहा था. परेशानी को बढ़ता देख मिन्हाज हुसैन को 30 जून को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान उच्चायोग और साद अहमद वाराइच को शर्मसार कर दिया है.

Tags: Indian nationalmolestationPAKISTANPakistani embassySaad Ahmad Waraich
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
October 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

by Vinod
October 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप में मिली हार के बाद अब भी पूरे पाकिस्तान में मातम हैं। भारतीय खिलाड़ियों के...

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
September 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

by Vinod
August 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।...

Next Post
DELHI NEWS,judicial custody,vibhav kumar,swati maliwal, AAP, Aam Aadmi Party

Swati Maliwal Case : स्वाति मालिवाल केस में विभव कुमार का बचना मुश्किल बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

कैंसर से जंग लड़ रही Hina Khan ने शरीर पर पड़े निशानों वाली ये कैसी तस्वीरें शेयर की?

कैंसर से जंग लड़ रही Hina Khan ने शरीर पर पड़े निशानों वाली ये कैसी तस्वीरें शेयर की?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version