Oscars Awards में पाकिस्तान करेगा भारत का सामना, इस फिल्म से Pak को है काफी उम्मीद

नई दिल्ली: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक ख़बर सामने आई है। फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे बड़े अवॉर्ड शो में पाकिस्तान की एक फिल्म का नाम इस बार नॉमिनेट हुआ है।

पाकिस्तान के फिल्म जगत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई फिल्म ऑस्कर (Oscars) में नॉमिनेट हुई है। इससे जुड़ी दिलचस्प बात ये है कि ऑस्कर में भी भारत और पाकिस्तान भिड़ते हुए नज़र आने वाले हैं। जहां पाकिस्तान की ओर से फिल्म जॉयलैंड (Joyland) इस अवॉर्ड शो में उतरेगी तो वहीं भारत की तरफ से द लास्ट फिल्म शो (The Last Film Show) उसके सामने होगी।

द लास्ट फिल्म शो भी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है। इन दोनों ही फिल्मों को एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। भारत के लिए भी ये ऑस्कर उतना ही खास है जितना पाकिस्तान के लिए, क्योंकि इंडिया के लिए पूरे 20 साल बाद ऑस्कर जीतने की उम्मीद जगी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आखिरी बार साल 2001 में अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लगान (Lagaan) ने अंतिम पांच में जगह बनाई थी। इसके अलावा अंतिम पांच में जगह बनाने वाली दो अन्य भारतीय फिल्में मदर इंडिया (Mother India -1958) और सलाम बॉम्बे (Salaam Bombay – 1989) हैं।

आप इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे कि Oscar में नॉमिनेट होने वाली फिल्म Joyland को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

पाकिस्तान ने इस फिल्म को ये कहते हुए बैन कर दिया था कि इसमें बहुत ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट है। इस फिल्म को पाकिस्तानी जनता को दिखाना सही नहीं है। सरकार के इस फैसले पर फिल्म के मेकर्स ने इसे सही नहीं बताया था। काफी विवाद होने के बाद इस पर से बैन हटा दिया गया था।

अब देखना ये होगा की 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में कौन बाजी मारता है पाकिस्तान की जॉयलैंड या फिर भारत की छेलो शो (द लास्ट फिल्म शो) 12 मार्च साल 2023 को 95वां ऑस्कर अवॉर्ड अमेरिका (America) के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में आयोजित किया जाना है।

Exit mobile version