Raghav Chadha के साथ आज सगाई के बंधन में बंधेगी Parineeti Chopra बहन Priyanka Chopra भी बढाएंगी महफिल की शान

आखिर वो घड़ी आ ही गई जिस का आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। अब भई ये भी जान लीजिए की हम किस बारे में बात कर रहे हैं। चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं आखिर माज़रा क्या है।

नई दिल्ली: आखिर वो घड़ी आ ही गई जिस का आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। अब भई ये भी जान लीजिए की हम किस बारे में बात कर रहे हैं। चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं आखिर माज़रा क्या है।

लव बर्ड्स परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के लिए आज यानी 13 मई का दिन काफी खास है क्योंकि आज ही के दिन दोनों सगाई करके एक दूजे को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। राघव और परिणीति की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी है।

इस सगाई में शरीक होने के लिए परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी दिल्ली पहुंच चुकी है। बहन परिणीति की सगाई में समा बांधने के लिए प्रियंका पूरी तरह से तैयार हैं।

आपको बता दें, इस खास दिन पर परिणीति ने मशहूर डिजानर मनीष मल्होत्रा के बनाए हुए लहंगे को चुना है तो वहीं उनके हबी बनने जा रहे राघव चड्ढा ने पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन को चुना है। बात अगर परिणीति के लहंगे को लेकर करें तो पेस्टल शेड के लहंगे में वे दिखाई देंगी। कई कारीगरों ने मिलकर एक्ट्रेस के लहंगे को तैयार किया है।

सगाई की थीम को लेकर अगर बात करें तो ये सब जानते है कि परिणीति बॉलीवुड से ताल्लुक रखती है। इसलिए उनकी सगाई की थीम भी बॉलीवुड रखी गई है। इस ग्रैंड सगाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होने वाले हैं।

 

Exit mobile version