Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कन्याकुमारी में साधना के बाद सामने आया PM Modi का लेख

लोकसभा चुनाव 2024 ने इस साल अपना बेहतरीन रंग दिखाया। सभी चरणों की समाप्ति के बाद अब परिणामों पर सभी की नज़र बनी हुई है। इसके साथ ही कन्याकुमारी में पीएम मोदी ने क विशेष साधना भी की जिसकी जगह जगह चर्चाएं हो रही हैं।

Gulshan by Gulshan
June 3, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, बड़ी खबर
Narendra Modi, Kanyakumari, Vivekananda Rock Memorial, Narendra Modi Meditation
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : लोकसभा चुनाव 2024 ने इस साल अपना बेहतरीन रंग दिखाया। सभी चरणों की समाप्ति के बाद अब परिणामों पर सभी की नज़र बनी हुई है। इसके साथ ही कन्याकुमारी में पीएम मोदी (PM Modi) ने क विशेष साधना भी की जिसकी जगह-जगह चर्चाएं हो रही हैं। और अब इन चर्चाओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का एक लेख सामने आया है। इस लेख में उन्होंने इस देश के प्रति अपनी भावनाओं को काफी अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि, वास्तव में, 2024 के चुनाव में कई सुखद संयोग बने हैं। इस अमृतकाल के प्रथम लोकसभा चुनाव में मैंने प्रचार अभियान मेरठ से शुरू किया जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणास्थली है। मां भारती की परिक्रमा के दौरान मेरी आखिरी सभा पंजाब के होशियारपुर में हुई। जो संत रविदास जी की तपोभूमि है हमारे गुरुओं की भूमि। इसके बाद मुझे कन्याकुमारी में भारत माता के चरणों में बैठने का अवसर मिला।

RELATED POSTS

: Diljit Dosanjh Modi meeting

साल के पहले दिन PM Modiऔर दिलजीत की हुई मुलाकात ,पर कंगना रनौत क्यों आई ट्रोलर्स के निशाने पर

January 2, 2025
Narendra Modi

’55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन….’,संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

December 14, 2024

ये भी पढ़ें : चुनाव के नतीजों से पहले महंगाई के नतीजे आए सामने, Amul के बाद अब Mother dairy के बढ़े दाम

इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लेख ये बातें कही

मेरे प्यारे देशवासियों,

लोकतंत्र की जननी में लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का एक पड़ाव अपने पूरे हो रहे हैं। तीन दिन तक कन्याकुमारी में आध्यात्मिक यात्रा के बाद, अब मैं दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज में बैठा हूं…काशी और अनेक स्थानों पर मतदान चल रहा है। इतने सारे अनुभव, इतनी सारी अनुभूतियाँ…मैं एक असीम ऊर्जा का संचार महसूस कर रहा हूँ।

24 के इस चुनाव में कई सुखद संयोग बने हैं। इस अमृतकाल के प्रथम लोकसभा चुनाव में मैंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणास्थली मेरठ से प्रचार अभियान शुरू किया। मां भारती की परिक्रमा करते हुए मेरी आखिरी सभा पंजाब के होशियारपुर में हुई, जो संत रविदास जी की तपोभूमि है। हमारे गुरुओं की भूमि। इसके बाद मुझे कन्याकुमारी में भारत माता के चरणों में बैठने का अवसर मिला। उन शुरुआती पलों में, चुनाव का कोलाहल मन-मस्तिष्क में गूंज रहा था। रैलियों और रोड शो में अनगिनत चेहरे मेरी आंखों के सामने आ रहे थे। माताओं, बहनों, और बेटियों के प्रेम का ज्वार, उनका आशीर्वाद, और उनका विश्वास मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। मैं उन सभी अनुभवों को महसूस कर रहा था और मेरी आंखें नम हो रही थीं। मैं शून्यता में जा रहा था साधना में प्रवेश कर रहा था।

कन्याकुमारी में साधना का नया संकल्प

कुछ ही क्षणों में राजनीतिक विवाद, आरोपों के शब्द, और वार-पलटवार शून्य में समाहित हो गए। मेरे मन में विरक्ति का भाव और तीव्र हो गया, और मैं बाह्य जगत से पूरी तरह से अलग हो गया। इस बड़े दायित्व के बीच, साधना कठिन होती है, लेकिन कन्याकुमारी की भूमि और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा ने मुझे साहस दिया। मैं अपने चुनाव को अपनी काशी के मतदाताओं के चरणों में छोड़कर यहाँ आया। मैं ईश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इन संस्कारों का जन्म से पहले ही उपहार दिया। मैं सोच रहा था कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी साधना के समय क्या अनुभव किया होगा, और मेरी साधना उसी तरह के विचार प्रवाह में बह रही थी।

कुछ ही क्षणों में राजनीतिक विवाद, आरोपों के शब्द, और वार-पलटवार शून्य में समाहित हो गए। मेरे मन में विरक्ति का भाव और तीव्र हो गया, और मैं बाह्य जगत से पूरी तरह से अलग हो गया। इस बड़े दायित्व के बीच, साधना कठिन होती है, लेकिन कन्याकुमारी की भूमि और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा ने मुझे साहस दिया। मैं अपने चुनाव को अपनी काशी के मतदाताओं के चरणों में छोड़कर यहाँ आया। मैं ईश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इन संस्कारों का जन्म से पहले ही उपहार दिया। मैं सोच रहा था कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी साधना के समय क्या अनुभव किया होगा, और मेरी साधना उसी तरह के विचार प्रवाह में बह रही थी।

इसके साथ ही PM Modi ने इस लेख को समाप्त करते हुए कहा कि,

साथियों,

स्वामी विवेकानंद ने कहा था- “प्रत्येक राष्ट्र का संदेश देने का, एक मिशन को पूरा करने का, और एक भविष्य को पहुंचने का एक उद्देश्य होता है।” भारत हजारों वर्षों से इसी भावना के साथ आगे बढ़ता आया है। भारत ने हमेशा विचारों के अनुसंधान का केंद्र बनाया है। हमने हमेशा अर्जित किया है, और हमें कभी अपनी व्यक्तिगत पूंजी मानकर नहीं तौला है। इसलिए, ‘इदं न मम’ भारत के चरित्र का एक प्राकृतिक हिस्सा बन गया है।

भारत के कल्याण से विश्व का कल्याण, और भारत की प्रगति से विश्व की प्रगति का एक बड़ा उदाहरण हमारी स्वतंत्रता का आंदोलन है। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। उस समय दुनिया के कई देश गुलामी में थे। भारत की स्वतंत्रता से उन देशों को भी प्रेरणा और बल मिला, और उन्होंने भी आजादी प्राप्त की। अब हालात जैसे कि कोरोना महामारी ने भी यह दिखाया है कि जब गरीब और विकासशील देशों को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं, तो भारत के सफल प्रयासों से तमाम देशों को हौसला और सहयोग मिला।

Tags: Kanyakumarinarendra modiNarendra Modi MeditationVivekananda Rock Memorial
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

: Diljit Dosanjh Modi meeting

साल के पहले दिन PM Modiऔर दिलजीत की हुई मुलाकात ,पर कंगना रनौत क्यों आई ट्रोलर्स के निशाने पर

by SYED BUSHRA
January 2, 2025

Diljit Dosanjh Modi meeting : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Narendra Modi

’55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन….’,संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

by Akhand Pratap Singh
December 14, 2024

Narendra Modi: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र...

PM Modi Guyana Visit

‘कोरोना के बाद दुनिया को एक नई विश्व व्यवस्था….’,गुयाना की संसद में बोले पीएम मोदी

by Akhand Pratap Singh
November 21, 2024

PM Narendra Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (21 नवंबर) को गुयाना संसद के विशेष सत्र को संबोधित...

Darbhanga AIIMS

Darbhanga AIIMS Foundation Stone: मंच पर पीएम मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार, फिर किया कुछ ऐसा… वायरल हो गया Video

by Mayank Yadav
November 13, 2024

Darbhanga AIIMS: दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब बिहार...

PM Modi

‘दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से…..’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

by Akhand Pratap Singh
October 31, 2024

PM Narendra Modi:  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि...

Next Post
maharashtra-fire-broke-out-in-a-godown-in-the-kalewadi-area-of-pimpri-chinchwad

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

Beirut

Beirut: सीरिया में इजरायल ने किए भयंकर हवाई हमले, भारी जानमाल का नुकसान, कई लोग मारे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version