• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 27, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

BJP हेडक्वॉर्टर से PM Modi का ऐलान, CAG की रिपोर्ट के साथ ही ‘आप-दा’ के घोटालों की खुलेगी फाइल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद PM मोदी ने BJP हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की।

by Vinod
February 8, 2025
in Breaking, Latest News, राजनीति, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देरशाम बीजेपी के दफ्तर पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह के अलावा दूसरे बड़े नेता भी मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला बोला। कांग्रेस को घेरा और ऐलान किया कि विधानसभा सत्र की पहली बैठक के दौरान सीएजी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। जिन-जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन-उन से पैसा वसूला जाएगा। एक भ भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा। ये मोदी की गारंटी है।

आम आदमी पार्टी में हुए घोटालों की जांच होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ’ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ’आप-दा’ से मुक्त हुई है। बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने सिर झुकाकर जनता का धन्यवाद किया और ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी में हुए घोटालों की जांच होगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मैं गांरटी दे रहा हूं कि पहले ही विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट में सदन में रखी जाएगी। पाई-पाई का हिसाब देना होगा। जिन्होंने घोटाला किया, उनसे घोटाले की रकम वसूली जाएगी।

Related posts

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025

खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे और

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध हुए आंदोलन से हुआ हो, वही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। ये देश की ऐसी पार्टी बनी जिसके मुख्यमंत्री, मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। जो खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे और दूसरों को बेईमानी का मेडल देते थे, वो खुद भ्रष्टाचारी निकले। ये दिल्ली के भरोसे के साथ बहुत बड़ा धोखा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने शार्टकट से चलने वालों का शार्ट सर्किट हो गया। आप-दा वालों ने सत्ता पाने के लिए शार्टकट रास्ते को अपनाया, जिसे दिल्ली की जनता ने पकड़ लिया।

सभी को विजय की बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, आज की यह ऐतहासिक विजय सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आप-दा की हार हुई है। इस नतीजे में बीजेपी कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। सभी को विजय की बधाई देता हूं।

दिल्ली का डबल और तेजी से विकास

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार, ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। जिसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार, दिल्ली का डबल और तेजी से विकास करके चुकाएगी।

भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैंने लोगों से प्रार्थना की थी बीजेपी को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की। इसके बाद भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता बीमार दिखा तो पीएम मोदी ने तत्काल उसे अस्पताल ले जाने को कहा।

हम शक्ति और समय सेवा के लिए खपा देंगे

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी फिर गरजे। उन्होंने कहा, आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। पीएम मोदी ने कहा मैंने हमेशा जिस मंत्र को जिया है, जिसे मैं स्मरण करता हूं। वो है हमें हमेशा, जब-जब विजय मिले अपनी नम्रता को कभी छोड़ना नहीं है, विवेक, समाजसेवा के भाव को नहीं छोड़ना है। हम सत्ता सुख के लिए नहीं सेवा भाव के लिए आए हैं। हम शक्ति और समय सेवा के लिए खपा देंगे। इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ें। दिल्ली और एनसीआर के विकास के सपने सोचे हैं, उसे पूरा करके रहें। सभी देशवासियों के निरंतर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए आभार, दिल्ली वासियों का फिर से आभार। सभी को बधाई। यमुना माता की जय। यमुना मैया की जय। भारत माता की जय।

Tags: BJP's victory in DelhiDelhi Assembly ElectionsDelhi Election ResultsDelhi Elections 2025PM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Delhi News: दिल्ली में काउंटिंग के दौरान सुरक्षा अलर्ट, प्रशांत विहार में ब्लैक बॉक्स की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

Next Post

Entertaiment News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में भाभी का रखा खयाल,परिणीति ने भी शादी में पहुंचकर अफवाहों पर लगाया विराम

Vinod

Vinod

Next Post
Entertaiment News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में भाभी का रखा खयाल,परिणीति ने भी शादी में पहुंचकर अफवाहों पर लगाया विराम

Entertaiment News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में भाभी का रखा खयाल,परिणीति ने भी शादी में पहुंचकर अफवाहों पर लगाया विराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version