Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

मोदी सरकार पर प्रिंयका का प्रहार- कहा, धर्म और जाति की बातों से जनता का पेट नहीं भरेगा

by abhishek tyagi
February 11, 2022
in चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. इसको लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की महाप्रतिज्ञा रैली में कहा कि कल मैंने कल जनसभा में कहा कि कितने नौजवान हैं, सब नौजवान हाथ उठाइए, लगभग पूरी सभा ने हाथ उठाया. फिर मैंने पूछा कि पिछले 5 साल में आपमें से कितनों को रोजगार मिला, सब हाथ नीचे आ गए।

प्रियंका ने कहा कि जब मैंने खेत में काम कर रही महिलाओं से बात की, उस समय मुझे 8-10 नौजवान महिलाएं मिली, मैंने पूछा कि पढ़ाई कर रही हो? हंसने लगी, कहने लगी कि दीदी हम तो मटर बीन रही हैं. कुछ एकाध ने ही कहा कि स्कूल जाती हैं, मगर खेत में काम भी करना पड़ता है. उसके बाद मैं दुकानदारों से मिली. दुकानदारों से पता चला कि उनके जैसे जितने भी छोटे दुकानदार हैं, जीएसटी और नोटबंदी से बहुत परेशान हैं. कोरोना और लॉकडाउन ने कमर तोड़ दी, कमाई कर नहीं पा रहे थे, बिजली के बिल भर रहे थे।

RELATED NEWS

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

June 18, 2026
Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

June 18, 2026

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दो मित्र एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर 1 और नंबर 2 पर आ चुके हैं. असलियत ये है कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मितरों के लिए सबकुछ कर रही है. देश की संपत्तियां मितरों को सौंपी जा रही हैं. उत्तर प्रदेश में मुख्य समस्या बेरोजगारी है, महंगाई है, महिलाओं की सुरक्षा है, किसानों की बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं. महंगाई चरम पर है, मैं जानती हूं कि आप किस तरह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं. पेट्रोल-डीज़ल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आप खरीद नहीं पा रहे हैं, ₹1000 का गैस सिलेंडर भरने का आपके पास पैसा नहीं है. मुख्य तौर पर ये बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं. इन समस्याओं का सामना आप खुद कर रहे हैं, सरकार ने आपको भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बड़े उद्योगपति फलफूल रहे हैं. जो छोटे दुकानदार हैं, मझोले उद्योग हैं, जो छोटी-छोटी यूनिट चलाते हैं, उनके लिए कुछ नहीं है. मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है, गरीबों के लिए भी कुछ नहीं है. प्रधानमंत्री आपको बधाई दे रहे हैं कि आप लखपति बन गए, लेकिन मैं जहां जाती हूं, लोग कहते हैं कि रोजी-रोटी कमानी मुश्किल हो गई है, महंगाई इतनी है कि कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं, बेरोजगारी से लोग परेशान और त्रस्त हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि असलियत ये है कि गरीबी बढ़ रही है. जितने लोगों को कांग्रेस के 10 साल के शासन में गरीबी से निकाला था, उससे ज्यादा लोग इस सरकार में गरीबी रेखा के नीचे आ चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए हमारे कई वादे हैं. जितने भी सरकारी रोजगार हैं, पहले के आरक्षण के तहत 40% रोजगार महिलाओं को देंगे. पुलिस भर्तियों में 25% महिलाओं की भर्ती हुआ कांग्रेस सरकार करेगी. 3 गैस सिलेंडर हर महीने मुफ्त में दिए जाएंगे.  प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना काल में दुकानदारों, छोटे व्यापारियों का बिजली बिल का बकाया साफ कर देंगे. सबका बिजली का बिल हाफ करेंगे. इसके साथ ही 20 लाख रोजगार देंगे. प्रियंका ने कहा कि यह खोखले वादे नहीं हैं, हम आपको बता रहे हैं कि हम ये कैसे करेंगे. किसानों से वादा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम किसानों के कर्जे माफ करेंगे. आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे. गेहूं-धान के लिए ₹2500 प्रति क्विंटल दाम देंगे. गन्ने के लिए ₹400 प्रति क्विंटल देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आई तो युवाओं की भर्ती की समस्या के लिए समाधान होगा. एक स्पेशल भर्ती आयोग का गठन होगा. सरकार में एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें हर भर्ती की परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि, नियुक्ति तिथि होगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम एक कानून लाएंगे, ताकि कैलेंडर अनुसार भर्ती नहीं होने पर कार्रवाई हो. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि धर्म और जाति की बातों से आपका पेट नहीं भरेगा. आप अपने बच्चों को शिक्षा इसलिए नहीं दिलाते कि वो बड़े होकर एक-दूसरे से लड़ें. आप अपने बच्चों की शिक्षा इसलिए करवाते हैं कि वो रोजगार ढूंढे, अपना भविष्य बनाएं।

Tags: News1Indiapriyanka Gandhi NewsPriyanka Gandhi VadraPriyanka Gandhi की ताज़ा ख़बरpriyanka gandhi की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Electricity Demand: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय विद्युत...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री से एक और आई दुखद खबर, एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता का 86 साल की उम्र में निधन

कासगंज : पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist