शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन है ‘वो’ जिसने Arvind Kejriwal को जलाकर मारने की साजिश, ‘AAP’ ने अमित शाह का नाम लेकर मचा दी सनसनी

Attack on Arvind Kejriwal: अशोक झा ने किया अरविंद केजरीवाल पर जानेलवा हमला, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा, अमित शाह पर लगाए आरोप।

by Vinod
दिसम्बर 1, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ। हमलावर का नाम अशोक झा है, जिसे पुलिस ने मौके से अरेस्ट कर लिया। आप का आरोप है कि आरोपी ने अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंका और माचिस की तीली से जलाकर मारने की साजिश की। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी बस में मार्शल है। उसने केजरीवाल पर पानी फेंका है। हमले के बाद से सियासत गर्म है। आप-बीजेपी एक-दूसरे को घेर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है और उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तीखा जुबानी हमला बोला है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पदयात्रा पर निकले। उनका काफिला ग्रेटर कैलाश इलाके के पास पहुंचा। तभी अशोक झा नाम के शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आप की तरफ से कहा गया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ से अटैक किया गया। आप का आरोप है कि आरोपी के हाथ में माचिस थी। वह आप संयोजक को जलाकर मारना चाहता था। हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपी ने केजरीवाल पर पानी फेंका था। आप ने इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश में आज जो हमला उनके ऊपर हुआ है वो बीजेपी का कार्यकर्ता है। जिसका नाम अशोक कुमार झा है। आप ने प्रमाण के तौर पर उसका सदस्यता पत्र भी जारी किया है।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री का आरोप

अरविंद केजरीवाल पर हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, बीजेपी हारने लगी तो जान से मारेंगे?। साथ ही अशोक कुमार झा की फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने लिखा, आज दिन दहाड़े बीजेपी के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट बीजेपी में दिख रही है। बीजेपी वालों दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थीं, इस बार दिल्ली वाले बीजेपी को जीरो सीट देंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि बीजेपी वालों को पता है कि प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। ऐसे में उन पर हमले करवा रही है। आप संयोजक पर ये तीसरा जानलेवा हमला है।

दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि यह अशोक कुमार बीजेपी का आदमी है। हमने उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को एक्सेस किया है। वे पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम और बांसुरी स्वराज समेत अन्य लोगों को फॉलो करते है। हमें उनके प्रोफाइल पर उनका बीजेपी आईडी कार्ड भी मिला है। वे पार्टी के आधिकारिक सदस्य हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह कुछ नहीं कर रहे हैं।

अरविंज केजरीवाल का आया बयान

हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए लिखा, अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली से क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा?। मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे?। क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी?। क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंचशील में हत्या से कुछ ही दिन पहले ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी दिल्ली में व्यापारियों, दुकानवालों और उद्योगपतियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। दिल्ली में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

सुरक्षा देने में बीजेपी नाकाम

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, बेटी घर से निकलकर कॉलेज जाती है और मां-बाप का दिल धक-धक करता रहता है कि पता नहीं ठीक-ठाक वापस आएगी या नहीं।अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का पंचशील पार्क को एक तरह से दिल्ली का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। अभी दो-चार दिन पहले यहां एक परिवार में 64 साल के बुजुर्ग की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मुलाकात के दौरान उनका पूरा परिवार बहुत दुख और सदमे में दिखा। केजरीवाल का आरोप है कि बीजेपी लोगों को सुरक्षा देने मे नाकाम रही है।

‘चुनाव में बीजेपी को वोट न दें’

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह आने वाले चुनाव में बीजेपी को वोट न दें। नहीं तो कानून व्यवस्था की तरह दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों व बिजली का हाल भी बुरा होगा। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा शासित 20 राज्यों का हवाला देते हुए वहां पर बुनियादी सुविधाओं के बदतर होने के आरोप लगाया। आखिर में केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की माताओं-बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली की हर महिला के खाते में हजार-हजार रुपये महीने डलवाने वाली योजना दिल्ली सरकार जल्दी ही पास करने वाले हैं। 18 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं हैं, हर महीने उनके अकाउंट में पैसा आया करेगा। वो योजना जल्द ही शुरू होने वाली है।

बीजेपी ने किया पलटवार

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल इन दिनों रोजाना पद यात्रा कर रहे हैं। इस कड़ी में वह आज ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे। घटना के बाद आप ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताते हुए हमला बोला। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का भी बयान आया है। पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल का ही काम बताते हुए कि आप हार देखकर इस तरह की हरकत कर रही है। हम राजनैतिक पार्टी होने के नाते इस तरह के किसी भी हमले सर्मथन नहीं करते हैं। हमारी अपील है कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर सच्चाई को सामने लाए।

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALAttack on Arvind KejriwalBJPdelhi news
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
इस गुफा में 473 वर्ष से जल रही अखंड ज्योति, भगवान राम ने यहीं पर दिए थे तुलसीदास को दर्शन

इस गुफा में 473 वर्ष से जल रही अखंड ज्योति, भगवान राम ने यहीं पर दिए थे तुलसीदास को दर्शन

Aaj Ka Rashifal : दिसंबर के पहले दिन किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? जानें अपना आज का भविष्य

Aaj Ka Rashifal : दिसंबर के पहले दिन किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? जानें अपना आज का भविष्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In