Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » इस गुफा में 473 वर्ष से जल रही अखंड ज्योति, भगवान राम ने यहीं पर दिए थे तुलसीदास को दर्शन

इस गुफा में 473 वर्ष से जल रही अखंड ज्योति, भगवान राम ने यहीं पर दिए थे तुलसीदास को दर्शन

चित्रकूट के पग-पग पर भगवान श्रीराम का वास है। यहीं पर प्रभु श्रीराम ने गोस्वामी तुलसीदास को दर्शन दिए थे। रामघाट पर जल रही अखंड ज्योति।

by Vinod
01/12/2024

चित्रकूट ऑनलाइन डेस्क। ’चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसे, तिलक करे रघुवीर’। … यह दोहा आपको धार्मिक नगरी के प्रवेश करते ही हर तरह सुनाई देगा। भक्त भी भगवान राम और गोस्वामी तुलसीदास के मिलन स्थल रामघाट के दर्शन को लेकर आतुर दिखेंगे। इसी पवित्र जमीन पर भगवान राम जी ने तुलसीदास जी को दर्शन दिए थे। रामघाट पर एक गुफा है, जहां पर तुलसीदास की चरण पादुका विद्यमान है। उनके हाथों की प्रज्वलित अखंड ज्योत जो 473 वर्ष से जल रही है।

473 सालों से रामघाट पर जल रही अखंड ज्योति

चित्रकूट को भगवान श्रीराम की तपोभूमि कहा जाता है। इसी धरा पर भगवान राम ने देवी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के साढ़े ग्यारह वर्ष बिताए थे। आज भी भगवान राम के बिताए गए समय के साक्ष्य चित्रकूट की धरती पर अंकित हैं। जानकीकुंड में सीता मंदाकिनी में नित्य स्नान पूजा करती थीं, स्फटिक शिला में मंदाकिनी के किनारे बैठकर सौंदर्य को निहारती थी तो गुप्त गोदावरी को भगवान राम ने माता सीता के लिए लेकर आए थे। वह गुफा जहां पर भगवान राम ने गोस्वामी तुलसीदास का दर्शन दिए थे, आज भी ज्यों की त्यों मौजूद हैं। तुलसीदास ने जिस अखंड ज्योति को अपने हाथों से जलाया था, वह पिछले 473 वर्षो से निरतंर उजेला बिखेर रही है।

तुलसीदास ने किया था कठोर तप

गोस्वामी तुलसीदास बपचन से प्रभु श्रीराम के भक्त थे। वह राम को पाने के लिए अतुर थे। ऐसे में उन्होंने बपचन में ही घर छोड़ दिया और अयोध्या आ गए। मथुरा और काशी में रहे। 12 वर्षों तक राम के दर्शन को लेकर उन्होंने कठोर तप किया। लेकिन उन्हें प्रभु राम के दर्शन नहीं हुए। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास बताते हैं, काशी में हनुमान जी ने बताया कि चित्रकूट में प्रभु के दर्शन होंगे। आपको भगवान राम की तपोभूमि जाना चाहिए। फिर क्या था तुलसीदास काशी से सीधे चित्रकूट पहुंचे। तब उन्होंने रामघाट किनारे एक छोटी सी मिट्टी की गुफा बनाई और तपस्या करने लगे।यहां पर अखंड ज्योति जलाकर 21 वर्ष तक उन्होंने राम नाम का जाप किया और भगवान कामदगिरि की परिक्रमा की।

RELATED NEWS

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

October 22, 2025
Chitrakoot

गुटखा नहीं लाया तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों संग खाया जहर, मां और दो मासूमों की मौत

August 24, 2025

तब भगवान राम ने तुलसीदास को दिए दर्शन

मान्यता है कि इस दौरान भगवान के दर्शन उन्हें कई बार हुए लेकिन वह भगवान को पहचान नहीं पाए। महंत मोहित दास बताते हैं, माघ की अमावस्या के दिन भगवान बालक के रूप में तुलसीदास के पास आए और चंदन लगाने के लिए मांगने लगे लेकिन उस समय भी वह भगवान को नहीं पहचान पाए तब हनुमान जी तोता रूप में प्रकट हो गए और उन्होंने दोहा सुनाया। तब उन्हें भगवान की दर्शन हुए। इसके बाद तुलसीदास को रामचरितमानस लिखने की प्रेरणा जागृत हुई। तुलसी गुफा में गोस्वामी तुलसीदास के हाथों से स्थापित तोतामुखी हनुमान जी विद्यमान है जिनके दर्शन के लिए भक्ति देश-विदेश से आते हैं।

मिट्टी की बनी थी गुफा

महंत मोहित दास बताते हैं यह गुफा पहले मिट्टी की थी सन 1977 में बाढ़ के बाद इस गुफा का पक्का निर्माण किया गया। महंत बताते हैं कि प्रभु श्रीराम की तपोभूमि का पर्यटन विकास योगी सरकार आने के बाद हुआ। रामघाट, मंदाकिनी आरती, लेजर शो और फुट ओवर ब्रिज के अलग पहचान रखता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त यहां पर आते हैं और रामघाट के दर्शन करते हैं। आमावस्या पर्व पर दस लाख से अधिक भक्त चित्रकूट पहुंचते हैं। मां मंदाकनी में डुबकी लगाकर पुण्ण कमाते हैं। चित्रकूट में ही स्फटिक शिला है। यह विशाल शिला घने जंगली क्षेत्र में मंदाकिनी तट पर स्थित है। माना जाता है कि इस शिला में भगवान राम व सीता के पैरों के निशान मुद्रित हैं।

चित्रकूट में है स्फटिक शिला

स्फटिक शिला पर बैठकर भगवान राम और मां सीता चित्रकूट की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा करते थे। यहीं पर उन्होंने मानव रूप में कई लीलाएं कीं। इसी स्थान पर राम ने फूलों से बने आभूषण से मां सीता का श्रृंगार किया था। मान्यता है कि जब सीता इस शिला पर बैठीं थी, जब इन्द्र के पुत्र जयंत ने कौवे का वेश धर सीता को चोंच मारी थी। जब माता सीता के पैर से रक्त बहने लगा तो राम जी ने धनुष पर सींक (सरकंडे) का बाण बनाकर मारा। जो उसकी आंख में लगा। तभी से कौआ एक आंख को होता है। यहीं पर जानकीकुंड है। यहीं पर देवी सीता मंदाकिनी तट स्नान करती थीं। कुंड के बगल में माता जानकी के पदचिह्न भी देखे जा सकते हैं।

Related Posts

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

October 22, 2025
Chitrakoot

गुटखा नहीं लाया तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों संग खाया जहर, मां और दो मासूमों की मौत

August 24, 2025
सेना प्रमुख ने रामभद्राचार्य जी से ली दीक्षा, ’राम मंत्र’ की दी शिक्षा और जगद्गुरु ने दक्षिणा में मांगा POK

सेना प्रमुख ने रामभद्राचार्य जी से ली दीक्षा, ’राम मंत्र’ की दी शिक्षा और जगद्गुरु ने दक्षिणा में मांगा POK

May 29, 2025
UP News: दो बच्चों की मम्मी को चढ़ा इश्क का बुखार, पति से बेवफाई कर ‘लैला’ ने ‘मजनू’ के साथ मनाई ‘सुहागरात’

UP News: दो बच्चों की मम्मी को चढ़ा इश्क का बुखार, पति से बेवफाई कर ‘लैला’ ने ‘मजनू’ के साथ मनाई ‘सुहागरात’

May 22, 2025
UP Foundation Day

UP Foundation Day: दो राज्यों में बंटा है यूपी का यह जिला, प्रशासनिक चुनौतियों से कैसे निपटती है पुलिस?

January 23, 2025
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat in Chitrakoot: धर्म-अधर्म की लड़ाई, अब देश को सुधारने की बारी, योगी को मिला भागवत का साथ

November 7, 2024
Ayodhya

Ayodhya में भगवान राम का भव्य स्वागत 28 लाख दीयों से जगमगाएगी नगरी, आज होगा विशेष दीपोत्सव

October 30, 2024
भगवान Ram की प्राण प्रतिष्ठा पर अनुपम खेर ने कहा, असली दिवाली आज!

भगवान Ram की प्राण प्रतिष्ठा पर अनुपम खेर ने कहा, असली दिवाली आज!

January 22, 2024
भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

January 22, 2024
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

January 22, 2024
Next Post
Aaj Ka Rashifal : दिसंबर के पहले दिन किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? जानें अपना आज का भविष्य

Aaj Ka Rashifal : दिसंबर के पहले दिन किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? जानें अपना आज का भविष्य

ATF Price Today : दिसंबर की शुरुआत में झटका…बढ़ी एटीएफ की कीमतें, महंगे होंगे हवाई सफर

ATF Price Today : दिसंबर की शुरुआत में झटका...बढ़ी एटीएफ की कीमतें, महंगे होंगे हवाई सफर

world AIDS Day

World AIDS Day : 1 दिसंबर को ही क्यों चुना गया?जानिए इसका इतिहास और जागरूकता का महत्व

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India