Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भाजपा में शामिल होने से पहले, हार्दिक पटेल का ट्वीट हुआ वायरल

भाजपा में शामिल होने से पहले, हार्दिक पटेल का ट्वीट हुआ वायरल

गुजरात के नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होंगे। अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक को पार्टी में शामिल कराएंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने आवास पर दुर्गा पाठ किया। दुर्गा पूजा के बाद हार्दिक स्वामीनारायण जाएंगे और गो पूजा करेंगे और साथ ही साथ उन्होंने अपने आपको सिपाही बताते हुए ट्वीट भी किया है

भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट

पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा- आज तक मैंने पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी। कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और भाजपा में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं। स्थान की चिंता कमजोर लोग करते हैं। मजबूत लोग कभी भी स्थान की चिंता नहीं करते हैं।

आपको बता दे की लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हार्दिक ने 17 मई को ट्विटर पर इस्तीफे का ऐलान किया था।

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर इस्तीफे का ऐलान किया था

उन्होंने राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे। इस्तीफे के बाद से वह लगातार भाजपा के कामों की तारीफ कर रहे थे और खुद को हिंदुत्व का समर्थक भी बता रहे थे। तभी से ही इसकी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वे भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक की कांग्रेस के प्रति नाराजगी अब किसी से छिपी नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस के प्रति वो अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। एक बयान में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस में उनकी हालत ऐसी हो गई है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नाराज नहीं हैं, प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं।

2014 से आए सुर्ख़ियों में
हार्दिक पटेल 2014 में सरदार पटेल ग्रुप से जुड़े और आगे चलकर पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। एक तरह से कहें तो यह समय उनके पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत थी। उन्होंने सितंबर 2015 में पटेल नवनिर्माण सेना का गठन किया। मकसद कुर्मी, पाटीदार और गुर्जर समुदाय को OBC में शामिल करना और उन्हें सरकारी नौकरियां दिलाना था। इसी आंदोलन के दौरान हार्दिक पहली बार सुर्खियों में आए।

लगे कई आरोप
कांग्रेस में रहते हुए हार्दिक पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। पार्टीदार नेता पर राष्ट्रीय झंडे के अपमान करने का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते उन पर केस भी दर्ज किया गया। इसके अलावा उनका एक सीडी कांड भी खूब चर्चित रहा। सीडी कांड में वे एक एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। मामले में हार्दिक ने सफाई दी थी कि मैं युवा हूं और ये मेरी पर्सनल लाइफ है।

Exit mobile version