Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bharat Jodo Yatra: जब राहुल गांधी के कार्यक्रम में चला नेपाल का राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल - news 1 india

Bharat Jodo Yatra: जब राहुल गांधी के कार्यक्रम में चला नेपाल का राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी इन दिनों काफी सुुुर्खियों पर बने हुए हैं। जिसके चलते राहुल गांधी का कफीला अभी महाराष्ट्र पहुंचा हुआ है।महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर देखा जा सकता है, राहुल गांधी बुधवार को जब एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक से राहुल गांधी ने राष्ट्रगान बजाने की बात कहीं। लेकिन हुआ युं राष्ट्रगीत तो बजा पर भारत का नहीं नेपाल का जिसके तुरन्त बाद राहुल गांधी ने टोका और सही तरीके से राष्ट्रगीत को चालू करने को कहा।

यूजर्स राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते यूजर्स से लेकर विपक्ष पार्टियां इस पर चुटकीयां लेती दिख रही है। वहीं भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट भी कर दिया- राहुल का कॉमेडी सर्कस। इसके अलावा तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है?

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की नई पहल

7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के तहत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है। महाराष्ट्र में आने से पहले यात्रा तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अपनी पूरी यात्रा कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

Exit mobile version