नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Congress CWC meeting in Belagavi कर्नाटक के बेलगावी स्थित कांग्रेस दफ्तर में सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक हुई। जिसमें 2025 को लेकर नेताओं ने रणनीति बनाई। साथ ही होने वाले विधानसभा पर कैसे जीत हासिल की जाए, उसका रोडमैप भी तैयार किया गया। बैठक के दौरान ये तय किया कि अगामी 26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी ’संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। ये यात्रा पूरे एक वर्ष तक चलेगी। इस अहम बैठक में 40 नेता शामिल रह।
1 वर्ष तक चलेगा यात्रा
कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में हमने दो प्रस्ताव पेश किए। एक महात्मा गांधीपर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव के रूप में। चर्चा में 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया। अंततः हमने एक वर्ष के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक अभियान चलाने का निर्णय लिया। पार्टी 26 जनवरी 2025 से संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा निकालने जा रही है। ये यात्रा एक वर्ष तक चलेगी।
हर राज्य से निकलेगी ये यात्रा
बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ शुरू करेंगे। हर राज्य में यह यात्रा होगी और सभी वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। इसमें संविधान को लेकर, आर्थिक व्यवस्था को लेकर, लोकतंत्र को लेकर, इलेक्शन को लेकर और अडानी को लेकर सभी मुद्दे इसमें शामिल होंगे। जयराम रमेश ने कहा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाएगा और बीजेपी के षणयंत्र से लोगों को रूबरू कराएगा।
कांग्रेस को मिली ‘संजीवनी’
जयराम रमेश ने आगे कहा, जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को ‘संजीवनी’ मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था। उसके बाद ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हुआ। कांग्रेस नेता रमेश ने आगे कहा कि बेलगावी में कल हम जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली आयोजित करेंगे, फिर इसे आगे तक ले जाएंगे। इसके बाद एक साल के लिए संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा,
बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि बेलगावी में हुई विस्तारित सीडब्ल्यूसी की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं। हिमाचल के सीएम ने बैठक के बाद कहा कि पार्टी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसमें ईवीएम भी एक अहम मुद्दा रहा। संविधान को बीजेपी से कैसे बचाया जाए, इस पर भी मंथन किया गया। पार्टी पूरी ताकत के साथ बीजेपी से लड़ेगी।
इन मुद्दो पर बैठक पर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। इसके साथ ही जल्द से जल्द सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना की मांग का प्रस्ताव भी रखा गया। सीडब्ल्यूसी ने बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की। साथ ही सरकार से गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और बजट में मिडिल क्लास के लिए टैक्स में राहत देने का आग्रह किया। सीडब्ल्यूसी ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले पर भी चिंता व्यक्त की। केंद्र सरकार से उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।