Delhi assembly election 2025 को लेकर क्या है फौलादी सट्टा बाज़ार का पूर्व अनुमान ,किस को मिल रही कितनी सीट

दिल्ली चुनाव 2025 में AAP, BJP, और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला दिख रहा है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक, AAP को 37 से 39 सीटें, BJP को 25 से 35 सीटें और कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP तीसरी बार सरकार बना सकती है।

Delhi Election 2025 Satta Market

Delhi Election 2025 Satta Market : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस तीनों पार्टियां अपने अपने दांव खेल रही हैं। एक तरफ AAP लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं, BJP 27 साल बाद दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस अपनी खोई हुई पहचान बचाने के लिए जूझ रही है।

फलौदी सट्टा बाजार का क्या कहना

राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार को अक्सर चुनावी नतीजों के सटीक पूर्वानुमान के लिए जाना जाता है। यह जोधपुर से करीब 142 किलोमीटर दूर एक शांत शहर है, जो अपने नमक और प्लास्टर ऑफ पेरिस के उत्पादन के लिए मशहूर है। लेकिन चुनावी सट्टेबाजी की वजह से इस शहर का नाम हर चुनाव के दौरान चर्चा में आ जाता है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही फलौदी के सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। ताजा अनुमान बताते हैं कि दिल्ली चुनाव में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

कांग्रेस के अस्तित्व की लड़ाई

कभी दिल्ली की राजनीति की सबसे मजबूत पार्टी रही कांग्रेस, 2013 के बाद से लगातार पिछड़ती आ रही है। पिछले दो चुनावों में तो पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार, इस बार भी कांग्रेस के लिए स्थिति बेहतर नहीं होगी। सट्टा बाजार ने पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

सत्ता पाने की कोशिश

1993 के बाद से दिल्ली की सत्ता से दूर रही बीजेपी इस बार काफी मेहनत कर रही है। पार्टी ने अब उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पिछली बार 8 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 25 से 35 सीटें हासिल कर सकती है। हालांकि, यह बहुमत से कम होगा।

आम आदमी पार्टी

AAP ने 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बावजूद इसके, सट्टा बाजार के मुताबिक, AAP को 37 से 39 सीटें मिल सकती हैं। यह संख्या 2020 के मुकाबले कम है, लेकिन सरकार बनाने के लिए काफी होगी।

नतीजों पर नजर

दिल्ली चुनाव का यह मुकाबला दिलचस्प होगा। सट्टा बाजार की भविष्यवाणी एक संकेत है, लेकिन असली नतीजे जनता तय करेगी।

डिस्क्लेमर : यह सट्टा बाजार के पूर्व अनुमान है यह किसी तरह का एग्जिट पोल नहीं है। यह जानकारी सोशल मीडिया और इंटरनेट से ली गई है हम किसी भी प्रकार के सट्टे या जुए का समर्थन नहीं करते हैं।

Exit mobile version