Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्रियंका गांधी "परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली" को  संबोधित कर कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश, कहा ऐतिहासिक होगी रैली जाने किन किन जगहों पर होगी रैली

प्रियंका गांधी “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” को  संबोधित कर कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश, कहा ऐतिहासिक होगी रैली जाने किन किन जगहों पर होगी रैली

Himachal Assembly Election 2022: कांग्रेस की महासचिव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी सोमवार यानी आज एक बार फिर से जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी आज मंडी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसे बीते 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सजाया गया था। तब बारिश के कारण पीएम मोदी “छोटे काशी नहीं पहुंच पाए थे लेकिन आज प्रियंका गांधी मैदान से कांग्रेस की दूसरी “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। कांग्रस का दावा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों से लोग रैली में पहुंचेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बेताब है। प्रियंका गांधी इसके लिए 3 दिन पहले ही शिमला पहुंच गई थी। वहीं सोमवार को 10 बजे प्रियंका गांधी का कुल्लू में रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है. चंबा, ऊना और शिमला का रोड शो भी स्थगित कर दिया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से प्रियंका गांधी को रोड शो को रद्द किया गया है.

कांग्रेस ने किया दावा ऐतिहासिक होगी रैली

कांग्रेस के प्रवक्ता हरिंदर परवाना ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। रैली ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस की रैली में 300 पुलिस कर्मियों सहित पांच अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिस समय प्रियंका मंडी रैली स्थल के लिए कांगनी हेलीपैड से निकलेंगी, उस समय यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा।

गाड़ियो को वार कोड से जांचा जाएगा

रैली के लिए विभिन्न विधानसभा हलकों से आने वाली गाड़ियों को वार कोड से जांचा जाएगा ताकि ये पता चल सके कौन सा नेता कितने कार्यकर्ता लेकर आया है।

4 नवंबर को कांगड़ा में रैली करेंगी प्रियंका गांधी

गौर करने वाली बात है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रियंका गाधी की स्टार प्रचारक के तौर पर पहली रैली है। हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रियंका गाधी की एक- एक रैली रखी गई है। प्रियंका गाधी 4 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को हमीरपुर में जनसभा करेंगी। प्रियंका गांधी इससे पहले सोलन के ठोडो ग्राउंड से ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ कर चुकी हैं. सोमवार को उनकी दूसरी रैली है. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं वोटो की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी.

Exit mobile version