Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जानिए कौन है Rahul Narwekar, जो सबसे कम उम्र में बने विधानसभा के स्पीकर, शिवसेना और NCP के बाद BJP का भी हिस्सा

जानिए कौन है Rahul Narwekar, जो सबसे कम उम्र में बने विधानसभा के स्पीकर, शिवसेना और NCP के बाद BJP का भी हिस्सा

Maharashtra Rahul Narwekar: पहले महाराष्ट्र की सियासत बदली और आज वहां के विधानसभा के स्पीकर भी बदल गए। बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने 164 मत हासिल करके विधानसभा स्पीकर चुनाव में जीत हासिल कर ली।

इसके साथ ही उन्होंने महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को शिकस्त दे दी। नार्वेकर की जीत के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के विधानसभा अध्‍यक्ष हैं। राहुल नार्वेकर पेशे से वकील हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) कौन है और उनके नाम पर ही मुहर क्यों लगी?

कौन हैं राहुल नार्वेकर?

राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) 45 साल के हैं और पेशे से वकील हैं। इनके पिता सुरेश नार्वेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में पार्षद थे। इनके भाई मकरंद BMC के वार्ड नंबर 227 से दूसरी बार पार्षद बने हैं। राहुल नार्वेकर की भाभी हर्षता BMC के वार्ड नंबर 226 से पार्षद हैं। नार्वेकर NCP के वरिष्ठ नेता रामराजके नाइक के दामाद भी हैं।

2019 में BJP का हिस्सा बने

साल 2019 में जिस दौरान विधानसभा चुनाव हो रहे थे, उस वक्त राहुल नार्वेकर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। उस दौरान बीजेपी ने नार्वेकर को साउथ मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने इस चुनाव में बंपर जीत हासिल की थी। फिलहाल राहुल नार्वेकर देश भर में बीजेपी के लिए मीडिया इंचार्ज भी हैं।

शिवसेना और NCP के भी रह चुके हैं सदस्य

राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) का सियासी करियर काफी पुराना है। वो साल 2019 में बीजेपी के सदस्य बनने से पहले शिवसेना और NCP का हिस्सा भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल नार्वेकर 15 साल तक शिवसेना में रह चुके हैं। वो साल 2014 के विधान परिषद का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन शिवसेना ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था।

इस घटना के बाद उन्होंने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया और NCP में शामिल हो गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में वो NCP की टिकट पर मावल सीट से चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version