Mark Zuckerberg: कौन है वो अरबपति जिसने किया सनखनीखेज खुलासा, जीती नहीं बल्कि 2024 का चुनाव हारी है भाजपा

Ashwini Vaishnav On Mark Zuckerberg: मार्क जुकरबर्ग का दावा किया है 2024 में बीजेपी सभी प्रमुख चुनाव हार गई है। इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैक्ट चेक कर के उसे गलत सूचना करार दिया है।

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा दावा कर वर्ल्ड जगत में सनसनी मचा दी। उन्होंने 10 जनवरी को एक पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान कहा, 2024 का साल पूरी दुनिया के लिए उथल-पुथल भरा रहा। कोविड के बाद ये चुनाव हुए। जिसमें भारत सहित विश्व में कई देशों की सरकार गिर गई। जिस पर भारत सरकार के रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार करते हुए जुकरबर्ग को खरी-खरी सुनाई है।

चुनाव परिणामों को प्रभावित किया

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, कोविड-19 महामारी के बाद सरकारों में विश्वास की कमी पर चर्चा कर रहे थे। 2024 एक बड़ा चुनावी साल था। पूरे साल में किसी न किसी तरह की वैश्विक घटना हुई। चाहे वो मुद्रास्फीति के कारण हो। कोविड से निपटने के लिए आर्थिक नीतियों के कारण या सरकारों द्वारा कोविड से निपटने के तरीके के कारण। ऐसा लगता है कि इसका प्रभाव वैश्विक था। लोगों की नाराजगी और गुस्से ने दुनिया भर में चुनाव परिणामों को प्रभावित किया। सभी सत्तासीन लोग हार गए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी हार गई।

चुनाव में 64 करोड़ लोग शामिल हुए

भारत सरकार के रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में 2024 के चुनाव में 64 करोड़ लोग शामिल हुए। देश के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा किया। जुकरबर्ग का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्हें तथ्यों और विश्वसनीयता को कायम रखना चाहिए। वैष्णव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के समय 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन, 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन दी। दुनिया भर के देशों को सहायता दी।

सूचना देते हुए देखना निराशाजनक

कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग से फैक्ट और विश्वसनीयता को बनाए रखने को कहा। अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की निर्णायक जीत सुशासन और जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मेटा सीईओ को गलत सूचना देते हुए देखना निराशाजनक है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और यहां की चुनावी प्रक्रिया का पूरी दुनिया में डंका बजता है।

कौन हैं जुकरबर्ग

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं मार्क जुकरबर्ग 11 जनवरी 2025 को जारी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। इनकी नेटवर्थ 18.16 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में टॉप पर 35.83 लाख करोड़ रुपए संपत्ति के साथ टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क हैं। उनके बाद अमेजन के जेफ बेजोस (₹20.31 लाख करोड़) हैं।

Exit mobile version