Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Champion’s controversy: ‘तमंचे पर डिस्को’ से लेकर हड्डियां तोड़ने की धमकी तक, विवादों के पोस्टर बॉय बने चैंपियन

प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। खानपुर में फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना से दहशत फैल गई। राजनीतिक अदावत का यह मामला जनता और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 27, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Champion's
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Champion’s Khanpur firing: उत्तराखंड के रुड़की में राजनीतिक अदावत ने नया मोड़ ले लिया, जब पूर्व विधायक प्रणव सिंह Champion’s ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी मचा दी। दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जबकि प्रशासन को मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। चैंपियन का विवादों से पुराना नाता है—मगरमच्छ के शिकार से लेकर हथियारों की नुमाइश और हवाई फायरिंग तक, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा है। खानपुर से चार बार विधायक रह चुके चैंपियन का राजनीतिक सफर विवादों और चर्चाओं से भरा रहा है।

मौजूदा विवाद का घटनाक्रम

शनिवार रात सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों से शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उमेश कुमार ने लाइव आकर Champion’s को चुनौती दी, जिसके जवाब में चैंपियन लंढौरा स्थित उनके घर पहुंचे। वहां उमेश नहीं मिले तो उनके कैंप कार्यालय पर चैंपियन और उनके समर्थकों ने फायरिंग और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो चैंपियन ने अपने फेसबुक पर साझा किया, जिससे माहौल और गरमा गया।

RELATED POSTS

Uttarakhand

Uttarakhand News: नेताओं की अदावत ने पकड़ा हिंसक रूप, फायरिंग और गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

January 27, 2025
Pranav Singh Champion

पुर्व विधायक चैंपियन ने दिखाई दबंगई, MLA उमेश शर्मा ने News1 इंडिया पर खोली पोल

January 26, 2025

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही। इस घटना ने प्रशासन और जनता के बीच डर का माहौल बना दिया है।

विवादों से भरा चैंपियन का सफर

लंढौरा के गुर्जर राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रणव सिंह ने 2002 से 2022 तक चार बार विधायक रहते हुए राजनीति में गहरी छाप छोड़ी। लेकिन उनका सफर विवादों से अछूता नहीं रहा। 2003 में मगरमच्छ के शिकार, 2009 में हवाई फायरिंग, और 2011 में होटल मालिक पर फायरिंग जैसे मामलों ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा।

2015 में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पार्टी में फायरिंग का मामला और 2017 में हथियारों के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

राजनीतिक दुश्मनी 

खानपुर सीट से 2022 के चुनाव में चैंपियन को हराने वाले उमेश कुमार से उनकी दुश्मनी अब खुलकर सामने आ गई है। दोनों नेताओं की बयानबाजी और हिंसक झगड़े ने स्थिति को गैंगवार जैसा बना दिया है। अब प्रशासन की चुनौती है कि कानून-व्यवस्था को बहाल किया जाए और आम जनता को इस राजनीतिक संघर्ष के खतरों से सुरक्षित रखा जाए।

यहां पढ़ें: उत्तराखंड में 12ः30 मिनट से लागू हो जाएगा UCC, हालाला, बहुविवाह प्रथा पर रोक के साथ जानें और क्या-क्या बदलेगा
Tags: Khanpur firingpranav singh champion
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Uttarakhand

Uttarakhand News: नेताओं की अदावत ने पकड़ा हिंसक रूप, फायरिंग और गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

by Mayank Yadav
January 27, 2025
0

Uttarakhand political dispute: उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मचाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीजेपी से पूर्व विधायक कुंवर...

Pranav Singh Champion

पुर्व विधायक चैंपियन ने दिखाई दबंगई, MLA उमेश शर्मा ने News1 इंडिया पर खोली पोल

by Akhand Pratap Singh
January 26, 2025
0

Pranav Singh Champion: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर दने वाला मामला सामने आया है, जहां खानपुर विधायक उमेश...

Next Post
Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों  ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

OP Sharma Jr

Viral news: वृंदावन में जादू और ज्ञान का मेल,महाराज के सामने जादूगर ने दिखाए मजेदार करतब और दिया खास मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version