Friday, October 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

Bihar assembly election 2025: पहली लिस्ट जारी होते ही हुआ हंगामा कौन है लता सिंह जिनका हो रहा विरोध,क्या प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव

प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें समाजसेविका प्रीति किन्नर को भी टिकट मिला है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 10, 2025
in राष्ट्रीय
Prashant Kishor Not Contesting Election
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prashant Kishor will not contest election: प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान,सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने फैसला लिया है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि वे अपनी पूरी ताकत जन सुराज पार्टी को मजबूत करने और उसे 243 सीटों पर प्रभावी तरीके से लड़ाने में लगाएंगे। पहले चर्चा थी कि वे राघोपुर या करगहर सीट से मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद साफ कर दिया कि वे केवल संगठन संभालेंगे।

उम्मीदवारों की पहली सूची हुई जारी

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, आरसीपी सिंह और यदुवंश गिरि की मौजूदगी में 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। इस मौके पर प्रशांत किशोर खुद उपस्थित नहीं थे। सूची जारी होने के बाद पार्टी में हलचल मच गई और कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई।

RELATED POSTS

No Content Available

जातीय संतुलन पर दिया गया ध्यान

जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली सूची में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। सूची में 7 अनुसूचित जाति, 17 अति पिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि आगे की सूचियों में भी यही संतुलन रखा जाएगा।

प्रीति किन्नर बनीं उम्मीदवार

पार्टी ने भोरे सीट से समाजसेविका प्रीति किन्नर को टिकट दिया है। प्रीति किन्नर 2008 से समाजसेवा में सक्रिय हैं। कोरोना काल में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को खाना और राशन पहुंचाया था। वे गरीब लड़कियों की शादी में मदद करती रही हैं। जन सुराज में शामिल होने के बाद अब वे चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और विवाद

भोरे सीट से मौजूदा विधायक सुनील कुमार इस समय राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। इस सीट पर कुल 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पिछले चुनाव में इसी जिले की हथुआ सीट से लोजपा ने मुन्ना किन्नर को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें करीब 9,800 वोट मिले थे। इस बार प्रीति किन्नर की उम्मीदवारी ने फिर से इस वर्ग में उत्साह पैदा किया है।

सूची जारी होते ही मचा हंगामा

लिस्ट जारी होने के कुछ घंटों बाद पार्टी कार्यालय में कई कार्यकर्ता नाराज दिखे। उन्होंने आरसीपी सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और टिकट वितरण पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि लता सिंह, जो आरसीपी सिंह की बेटी हैं, को टिकट दिए जाने से असंतोष बढ़ा है।

कौन हैं आरसीपी सिंह?

आरसीपी सिंह 1984 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे। वे जेडीयू के महासचिव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। बाद में उन्होंने मंत्री पद छोड़ा और 2023 में जन सुराज से जुड़ गए। अब प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह एक साथ जन सुराज में काम कर रहे हैं।

Tags: Jan Suraaj Party Candidates
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
कुछ ऐसी है मुलायम सिंह यादव के जीवन की गाथा, जानें ‘नेता जी’ की पुण्णतिथि पर सैफई में क्यों उमड़ा सपा का ‘कुनबा’

कुछ ऐसी है मुलायम सिंह यादव के जीवन की गाथा, जानें ‘नेता जी’ की पुण्णतिथि पर सैफई में क्यों उमड़ा सपा का ‘कुनबा’

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version