सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Prayagraj जंक्शन पर खून, चीखें और रहस्य: रेलकर्मी की हत्या के बाद हमलावर ने दी जान

प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने रेलकर्मी की हत्या कर खुद को ट्रेन के आगे झोंक दिया। घटनाक्रम ने यात्रियों और रेलवे स्टाफ को स्तब्ध कर दिया।

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025
in TOP NEWS, प्रयागराज
Prayagraj
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj railway murder case: Prayagraj रेलवे जंक्शन पर बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक विक्षिप्त युवक ने ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारी अमित कुमार पटेल पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमलावर ने बीचबचाव करने आए आरपीएफ जवान माधव सिंह पर भी हमला किया और फिर खुद पूर्वा एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली वारदात प्लेटफार्म 7/8 पर घटी, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो रही है। मृतक रेलकर्मी की उम्र 24 वर्ष थी।

लोहे की रॉड से वार कर की हत्या

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है जब कैरेज एंड वैगन विभाग में मैकेनिकल हेल्पर के पद पर तैनात 24 वर्षीय अमित कुमार पटेल प्लेटफार्म 7/8 के आउटर एरिया में अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी अचानक एक युवक आउटर की दिशा से आता है और लोहे की भारी रॉड से अमित के सिर और चेहरे पर कई बार हमला करता है। हमले में अमित की मौके पर ही मौत हो जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना तेजी से हुआ कि बचाव का मौका ही नहीं मिला।

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

जनवरी 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

जनवरी 5, 2026

आरपीएफ जवान भी हुआ घायल

घटना को देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान माधव सिंह यादव हमलावर को रोकने दौड़े, लेकिन युवक ने उन पर भी रॉड से वार कर दिया। हमले में माधव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जान बचाने के लिए वह तुरंत वहां खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चढ़ गए और नैनी स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन से उतरकर खुद को मेडिकल सहायता दिलवाई। माधव सिंह झांसी में तैनात हैं और Prayagraj मुख्यालय पर डाक ड्यूटी पर आए थे। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं।

आत्महत्या कर मामले को दिया खौफनाक अंजाम

घटना के बाद जब प्लेटफार्म पर यात्रियों ने शोर मचाया और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागकर सीधे पूर्वा एक्सप्रेस के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने प्रारंभिक जांच में युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है, हालांकि उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरपीएफ-जीआरपी संयुक्त जांच में जुटी है।

रेलवे परिसर की सुरक्षा पर सवाल

इस सनसनीखेज वारदात ने Prayagraj रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस स्थान पर घटना घटी, वहां सीधी निगरानी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, इसके बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। रेलवे प्रशासन और जीआरपी अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। मृतक रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। मामले की गहराई से जांच जारी है।

Churu plane crash: चूरू के रतनगढ़ में जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेतों में मिला क्षत-विक्षत शव

Tags: Prayagraj
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Prayagraj minor murder: प्रयागराज में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सेना...

Next Post
Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

Meerut में 15 वर्षीय छात्रा का आत्महत्या प्रयास: पड़ोसी पर शोषण और धमकी के आरोप, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist