शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Meerut में 15 वर्षीय छात्रा का आत्महत्या प्रयास: पड़ोसी पर शोषण और धमकी के आरोप, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

मेरठ के लालकुर्ती इलाके में 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसी युवक की धमकियों और शोषण से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। सुसाइड नोट में युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025
in Latest News, क्राइम, मेरठ
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut suicide attempt: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लालकुर्ती थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी ने एक अंग्रेज़ी में लिखा सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पड़ोसी युवक ईशान और उसके परिवार पर शोषण, धमकी और जबरन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने Meerut  थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद Meerut  भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

किशोरी ने कहा– “मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया”

Meerut के लालकुर्ती इलाके में 15 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से पड़ोसी युवक ईशान द्वारा लगातार छेड़छाड़, धमकी और जबरदस्ती के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा के हाथ की नस काटी हुई हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने युवक और उसके परिवार पर मानसिक प्रताड़ना, हत्या की धमकी और अनुचित संबंध बनाने के दबाव के आरोप लगाए हैं।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

जनवरी 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

जनवरी 11, 2026

सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा कि वह महीनों से मानसिक तनाव झेल रही थी और दो दिन पहले आरोपी जबरन घर में घुसा और शर्मनाक हरकत की कोशिश की। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी से बताया तो उसकी मां और भाई को जान से मार देगा।

भाजपा नेता और हिंदू संगठनों का थाने पर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विशाल कन्नौजिया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोरी का पिता पहले ही नहीं रहा और उसका भाई बाहर शहर में रहता है, इसलिए आरोपी युवक और उसके परिवार ने मां-बेटी को टारगेट किया। भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी फरार

लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Churu plane crash: चूरू के रतनगढ़ में जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेतों में मिला क्षत-विक्षत शव

 

Tags: Meerut
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post

हड़कंप मचा रही Uttarakhand UCC की डेडलाइन: 2 लाख शादियां, 90 लिव इन आवेदन, क्यों बढ़ी भागदौड़?

क्या है काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन कथा जानिए भगवान शिव का यह प्रिय धाम कैसे बना

क्या है काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन कथा जानिए भगवान शिव का यह प्रिय धाम कैसे बना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist