Site icon News1India

Prayagraj में सपा नेता पर अश्लील हरकत का आरोप, वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद

Prayagraj News: प्रयागराज से सामने आया एक वीडियो राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता रामसागर यादव उर्फ मुखिया पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन थाने से ही जमानत भी मिल गई। वहीं, अब पुलिस वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया यूजर पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर, सपा नेता ने वीडियो को फर्जी बताते हुए खुद को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

1 जून को एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सिरसा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने संज्ञान लेते हुए तहरीर दी। वीडियो की जांच शुरू हुई तो पता चला कि इसमें नजर आ रहा व्यक्ति रामसागर यादव उर्फ मुखिया है, जो कि लोहरी उपरोड़ा सिरसा का निवासी है और सपा नेता हैं। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थाने से ही मिली जमानत, महिला की पहचान जारी

Prayagraj थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के अनुसार, आरोपी पर सात साल से कम सजा वाली धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, इसलिए थाने से ही उन्हें जमानत दे दी गई। फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रही महिला की पहचान करने और उसकी ओर से कोई शिकायत है या नहीं, इसका पता लगाने में जुटी है। वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है।

“राजनीतिक साजिश है”: सपा नेता की सफाई

आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रामसागर यादव ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो फर्जी है और उन्हें इसमें गलत तरीके से फंसाया गया है। यादव ने कहा कि वह ऐसी किसी भी जगह पर नहीं गए और Prayagraj प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील की है।

वायरल करने वाले पर भी होगी कार्रवाई

Prayagraj पुलिस अब इस वीडियो को एक्स हैंडल पर वायरल करने वाले व्यक्ति की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वीडियो फर्जी साबित हुआ तो उसके प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियों पर रोक, गर्मी और त्योहारों को लेकर सरकार सतर्क

Exit mobile version