Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियों पर रोक, गर्मी और त्योहारों को लेकर सरकार सतर्क

गर्मी और त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर कर दी हैं। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

by Mayank Yadav
June 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP health alert: भीषण गर्मी और आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड में डाल दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। अब केवल अपरिहार्य कारणों में ही छुट्टी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश में अस्पतालों में मरीजों की भर्ती, दवा की उपलब्धता, पैथोलॉजी और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे चालू रखने की बात कही गई है। सरकार का उद्देश्य है कि गर्मी और त्योहारों के दौरान आम जनता को इलाज में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

इमरजेंसी सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता

UP डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों के तहत 102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवाओं को पूर्ण सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। अस्पतालों को पर्याप्त दवाओं, विशेष रूप से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सांप काटने और कुत्ते के काटने से जुड़ी बीमारियों के इलाज हेतु जरूरी दवाएं और वैक्सीन स्टॉक करने को कहा गया है। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत सभी जरूरी जांच सेवाएं 24 घंटे चालू रखने की हिदायत दी गई है।

RELATED NEWS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं पर ज़ोर

UP स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में बिजली और पीने के पानी की सप्लाई किसी भी हालत में बाधित न हो। मरीजों और तीमारदारों के लिए साफ एवं ठंडे पानी, छायादार स्थान, गुणवत्तापूर्ण भोजन, रैन बसेरों में कूलर और एयर कंडीशन की व्यवस्था अनिवार्य की जाए। साफ-सफाई के लिए विशेष दलों की तैनाती और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।

मेडिकल प्रशासनिक फैसले भी लिए गए

UP मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान, नोएडा की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। पैथोलॉजी विभाग में पीजी जूनियर रेजिडेंट के 7 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। साथ ही, पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट का नाम बदलकर “पीडियाट्रिक एंड प्रीवेंटिव डेंटिस्ट्री” रखने को स्वीकृति दी गई। बैठक में निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह ने संस्थान के नए प्रस्तावों और वित्तीय विवरणों को प्रस्तुत किया।

जनता से सहयोग की अपील

सरकार ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और जनता से सहयोग लेने की अपील की है। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए प्रतिरक्षण, सर्विलांस और जागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा भवनों की संरचनात्मक, अग्नि और विद्युत सुरक्षा की भी समीक्षा कर सुधार सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत.. छह लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Tags: UP
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
Yogi

Yogi सरकार की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20% आरक्षण और ओडीओपी नीति 2.0 पर बड़ा फैसला संभावित

Northeast

Northeast में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 36 की मौत, लाखों लोग बेघर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist