सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Judge Transfer: यूपी में 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले के जज भी बदले

उत्तर प्रदेश में न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर 582 जजों का तबादला किया गया है। ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट किया गया है।

by Mayank Yadav
मार्च 31, 2025
in Latest News, प्रयागराज
UP Judge Transfer

UP Judge Transfer: उत्तर प्रदेश में न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 582 जजों का तबादला कर दिया गया है। न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। तबादला किए (UP Judge Transfer) गए जजों में 236 अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, 207 सीनियर डिवीजन सिविल जज और 139 जूनियर डिवीजन सिविल जज शामिल हैं। सबसे अधिक 13 जजों का स्थानांतरण कानपुर से हुआ है, जबकि अलीगढ़ से 11 और बरेली से 5 न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया गया है। इस सूची में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का भी नाम शामिल है। उन्हें बरेली से चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है। इस फैसले को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं।

न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में जजों के ट्रांसफर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फैसला न्यायिक प्रणाली को अधिक सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए लिया गया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी और प्रशासनिक स्तर पर सुधार होगा।

RELATED NEWS

No Content Available

ज्ञानवापी मामले से सुर्खियों में आए जज का ट्रांसफर

जज रवि कुमार दिवाकर का नाम वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान (UP Judge Transfer) काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने इस मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला दिया था, जिसके चलते वे सुर्खियों में आए थे। अब उनका ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट कर दिया गया है। उनके तबादले को लेकर कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।

विवादों और चर्चाओं में रहे जज

जज रवि कुमार दिवाकर अपने फैसलों में श्रीरामचरितमानस और गीता का उल्लेख (UP Judge Transfer) करने के लिए भी जाने जाते हैं। 2010 में बरेली दंगे के दौरान उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जिससे वे सुर्खियों में आए थे। मार्च 2024 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की थी। इसके अलावा, वे भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र किशोर सिंह के दामाद हैं, जो महराजगंज से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद न्यायिक प्रक्रिया में क्या बदलाव आएंगे, यह देखने वाली बात होगी।

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर लखनऊ पहुंचे, BJP प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात आज, अयोध्या भी जाएंगे
Tags: UP Judge Transfer

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025: इस फ़िल्म को देखने थिएटर में चप्पल उतारकर जाते थे दर्शक, स्क्रीन पर उछालते थे सिक्के

Hardik Pandya removed Rohit Sharma from Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को किया बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India