Site icon News1India

प्रयागराज में छात्रों की बड़ी कामयाबी, RO-ARO की परीक्षा स्थगित, अब एक शिफ्ट में ही होगा पेपर

Prayagraj : प्रयागराज में प्रदर्शनकारी छात्रों को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि यूपीपीएससी ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। अब पीसीएस और आरओ/एआरओ की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। छात्रों की इस मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया और आयोग को निर्देश दिया कि छात्रों के साथ संवाद और समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्णय लें। इसके साथ ही आरओ-पीआरओ परीक्षा के लिए एक समिति का गठन करने का भी फैसला लिया गया है।

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पहले पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और आरओ-एआरओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षाओं को दो दिनों और दो शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया था।

प्रतियोगी छात्रों की मांग थी कि परीक्षा पहले की तरह एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में हो, क्योंकि दो दिनों में आयोजित परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन से उन्हें नुकसान होने की आशंका है।

इस फैसले के विरोध में 11 नवंबर को छात्रों ने दिल्ली और यूपी में प्रदर्शन करते हुए ‘वन डे, वन एग्जाम’ की मांग की। उनका कहना था कि UPPSC का नॉर्मलाइजेशन सिस्टम निष्पक्ष नहीं है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

 

 

Exit mobile version