गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Prayagraj Murder Case: सेना के जवान की क्यों हुई थी हत्या, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पांच आरोपित भेजे गए जेल

प्रयागराज के करछना में ओवरटेक विवाद के दौरान सेना के जवान विवेक सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पांचों आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। मनैया घाट पर विवेक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
army jawan murder case prayagraj
Share on FacebookShare on Twitter

Army Jawan Murder Case in Prayagraj: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुई सेना के जवान विवेक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह करछना पुलिस ने घटना में पकड़े गए पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया। दूसरी ओर, मनैया घाट पर विवेक का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी दोषियों को कड़ी सजा देने और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की।

क्या थी पूरी घटना

धरवारा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय विवेक सिंह दिल्ली में सेना में तैनात थे। वह सूबेदार उमाकांत सिंह के छोटे बेटे थे। विवेक 29 नवंबर को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आए थे। विवाह वाले दिन वह अपने दोस्त विनय जैन को कार से छोड़ने कोहड़ार बाजार गए थे। साथ में उनका मित्र करन सिंह भी मौजूद था। रात में विनय को छोड़ने के बाद जब विवेक और करन वापस लौट रहे थे, तभी धरवारा मोड़ के पास स्कार्पियो सवारों से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में उतरे स्कार्पियो सवारों ने विवेक को कार से बाहर खींच लिया और असलहे तथा लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया। गंभीर हालत में स्वजन पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए, फिर लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सोमवार तड़के करीब तीन बजे विवेक ने दम तोड़ दिया।

RELATED NEWS

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

अगस्त 31, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

अगस्त 30, 2026

कौन थे और क्यों हुई थी हत्या

हत्या के इस मामले में विवेक के पिता उमाकांत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर राजकमल पांडेय, लाल यादव, राजू अग्रहरि (चकराना तिवारी), सैन्यकर्मी राजीव ठाकुर (गोविंदपुर चकराना तिवारी) और दिनेश यादव (चकराना तिवारी रामसागर चाका) को नामजद किया। पुलिस ने पांचों आरोपितों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे विवेक को पहले से नहीं जानते थे और विवाद सिर्फ ओवरटेक को लेकर हुआ। सोमवार देर रात जब विवेक का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों के साथ उनके गांव पहंचा तो माहौल भावुक हो गया। परिवार के लोग रो पड़े और ग्रामीण भी अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए। विवेक की पत्नी प्रतिभा शव देखते ही बेहोश हो गईं। गांव के लोग विवेक के सरल और मिलनसार स्वभाव को याद कर भावुक होते रहे।

मंगलवार को सुबह मनैया घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई कोर्ट में की जाएगी।

Tags: Army jawan murderKarchana crimePrayagraj News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Firecracker Factory Blast: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Toll Plaza controversy: प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर 8 अगस्त को मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने...

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Big Reveal: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पढ़ाई को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Next Post
Gita Press

जहां आस्था, वहीं विकास! 10 एकड़ जमीन मिलते ही गीता प्रेस में जश्न... श्रद्धा को मिला संबल!

Yogi security breach in Varanasi city

CM Yogi Security Breach: नमो घाट कार्यक्रम में सीएम योगी की सुरक्षा टूटी, काशी तमिल संगमम के मंच तक पहुंचा युवक हिरासत में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In