• About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories
Wednesday, October 1, 2025
News1India
  • Home
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • World
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

President Election : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, CM Yogi ने ट्वीट कर दी बधाई

by Web Desk
June 22, 2022
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

President Election : 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर NDA ने मुहर लगा दी है. भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मथन के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा की. बताते चले मंगलवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य भी संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए.

Smt. Droupadi Murmu Ji has devoted her life to serving society and empowering the poor, downtrodden as well as the marginalised. She has rich administrative experience and had an outstanding gubernatorial tenure. I am confident she will be a great President of our nation.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2022

इस दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा की गई और अंत में इस बात पर सहमति बनी कि राजग को इस संवैधानिक पद के लिए देश के पूर्वी इलाके से किसी महिला को प्रत्याशी बनाना चाहिए .बता दे, ऐसा आज तक नहीं हुआ कि कोई आदिवासी राष्ट्रपति बना हो इसलिए राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इस चुनाव में यदि मुर्मू की जीत होती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी. आपको बता दे की 64 साल की मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं.

Related posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. ऐसे में अब जब विपक्षी उम्मीदवार के रूप में यशवन्त सिन्हा के नाम की भी घोषणा हो गई है तो 18 जुलाई को अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान होना तय है. अगर पिछली बार की बात करे तो राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है. दरअसल द्रौपदी मुर्मू का जीवन बेहद ही प्रेरणादायक रहा है वो झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं. यहां से सेवानिवृति के बाद वे अपने गृह राज्य ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में रहती हैं. बता दे की द्रौपदी मुर्मू झारखंड में सबसे लंबे वक़्त (छह साल से कुछ अधिक वक़्त) तक राज्यपाल रहीं है.

झारखंड की पूर्व राज्यपाल, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु NDA का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।

जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2022

जानिए द्रौपदी मुर्मू के बारे में खास बातें

द्रौपदी मुर्मू ओरिसा के मयुरभंज जिले के छोटे से गांव बेदापौसी से है. उनका जन्म सन 1958 में आदिवासी परिवार में हुआ था. द्रौपदी मुर्मू के पास एक दशक से ज्यादा का राजनितिक अनुभव है. 64  वर्षीय मुर्मू ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत पार्षद के रूप मे करी थी. उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष बनी और भाजपा के आदिवासी मोर्चा की सदस्य बन काम किया. ओरिसा की रायगंज सीट से विधायक भी रह चुकी है मुर्मू. ओरिसा सरकार में 2000 और 2004 के बीच मंत्री भी बन चुकी है. झारखंड की पहली महिला राज्यपाल का भी खिताब उन्ही के नाम है. अब 2022 राष्ट्रपति चुनाव के लिए  NDA  ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया है .

Tags: breaking newscandidateDroupadi MurmuElectionnarendra modiNDANews1Indiapresidenttrending news
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Don 3: फिल्म डॉन 3 में दिखेगी अमिताभ-शाहरुख की जोड़ी! शेयर की फोटो

Next Post

तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत गौरव स्पेशल ट्रेन कि जानिए खूबियां

Web Desk

Web Desk

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025
0

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

by Vinod
August 19, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जगदीश धनकड़ के रिजाइन के बाद देश में उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान हो...

कौन है CP राधाकृष्णन, जिन्हें बनाया गया NDA के उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जानें दक्षिण में क्यों नाम पड़ा ‘तमिलनाडु का मोदी’

कौन है CP राधाकृष्णन, जिन्हें बनाया गया NDA के उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जानें दक्षिण में क्यों नाम पड़ा ‘तमिलनाडु का मोदी’

by Vinod
August 17, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जगदीश धनकड़ के रिजाइन करने के बाद बीजेपी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के...

Next Post

तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत गौरव स्पेशल ट्रेन कि जानिए खूबियां

news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Follow Us

No Result
View All Result
  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version