Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, आतंकी हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा कैंट के गेट नंबर 3 के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

by Akhand Pratap Singh
February 22, 2025
in Breaking, Latest News, पंजाब
Amritsar News

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा कैंट के गेट नंबर 3 के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद पूरे इलाके (Amritsar News) में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालांकि सेना ने इस धमाके को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि करने से इनकार किया है।

विदेश में बैठे आतंकी ने ली धमाके की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे आतंकवादी हैप्पी पासियां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा गया कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के गेट नंबर 3 के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी हैप्पी पासियां और गोपी नवाब शहरियों लेते हैं। पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है।

RELATED NEWS

पंजाब: गैंगस्टर Jarnail Singh पर चलाई गई 22 से ज्यादा गोलियां! हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

May 24, 2023

यह भी पढ़े: जेलों तक पहुंची महाकुंभ की आस्था, कैदियों ने किया पवित्र स्नान..लगाए ‘हर हर गंगे’ के नारे

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

धमाके के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे विस्फोटक की प्रकृति स्पष्ट हो सके। पुलिस अधिकारी इस धमाके को आतंकी गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के विरोध में धमाका?

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए पोस्ट में आतंकी हैप्पी पासियां ने इस धमाके के पीछे का कारण भारत सरकार द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने को बताया है। उसने आगे भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी है।

Tags: Amritsar News

Akhand Pratap Singh

Related Posts

पंजाब: गैंगस्टर Jarnail Singh पर चलाई गई 22 से ज्यादा गोलियां! हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

by Ayushi Dhyani
May 24, 2023

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, यहां गैंगेस्टर जरनैल सिंह की सरेआम हत्या कर...

Next Post
Home Guard Recruitment

यूपी में होमगार्ड के 44,972 पद खाली, मंत्री ने विधानसभा में भर्ती प्रक्रिया पर दिया बड़ा अपडेट

Uttar Pradesh: इस लेडी IPS पर सिपाहियों ने किया था हमला, अब कोर्ट से 3 दोषी करार; भेजे गए जेल

Uttar Pradesh: इस लेडी IPS पर सिपाहियों ने किया था हमला, अब कोर्ट से 3 दोषी करार; भेजे गए जेल

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India