पंजाबी सिंगर ‘राजवीर जवंदा’ ने ली अंतिम सांस, 11 दिन ले लड़ रहे थे ज़िंदगी और मौत की जंग, सदमें में परीवार

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हो गया है। वे पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके चले जाने से फैंस में गहरा शोक छा गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

Rajveer Jawanda

Rajveer Jawanda : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का दुखद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 27 सितंबर को हुए एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। लगातार 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद, 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजवीर के जाने की खबर ने उनके परिवार, फैंस और पूरी पंजाबी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिख रखा था। कई सेलेब्स और प्रशंसकों ने राजवीर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

27 सितंबर को हुए थे भयानक हादसे का शिकार

हादसे की बात करें तो, 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास राजवीर की बाइक दुर्घटना हो गई थी। बताया गया कि वे अपनी BMW एडवेंचर बाइक से शिमला की ओर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी, और उनका दिमाग काम करना बंद कर गया था। सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान कई सिंगर्स और राजनीतिक हस्तियां अस्पताल जाकर उनसे मिलने पहुंचीं।

यह भी पढ़ें : ममेरे भाई का कातिल बना शख्स, पहले मारी गोली फिर फरसे से गला रेतकर की हत्या…

युवा पीढ़ी के आइकन थे राजवीर 

राजवीर जवांदा का नाम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में युवा पीढ़ी के आइकन के रूप में लिया जाता था। उन्होंने 2014 में ‘मुंडे लाइक मी’ गाने से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर उनके करीब 2.7 मिलियन फॉलोअर्स थे, और उनके गाने पंजाबी संस्कृति को खूबसूरती से पेश करते थे। उनका हिट गाना ‘कंगनी’ ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया था।

राजवीर का परिवार पुलिस सेवा से जुड़ा रहा है — उनके पिता पंजाब पुलिस में थे, और खुद राजवीर भी इसी विभाग में कार्यरत थे, लेकिन बाद में उन्होंने संगीत को अपना करियर बना लिया। उन्हें बाइकिंग का बेहद शौक था, और जिस बाइक से वे हादसे के दिन सवार थे, वही उनकी जिंदगी की आखिरी सवारी साबित हुई।

Exit mobile version