Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

गांव, घर, खेत सब डूबे…. पानी-पानी हुआ पूर्वांचल, नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाया तांडव

Flood : एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि पूर्वांचल में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश के बाद नेपाल से निकलने वाली नदियों ने तांडव मचा दिया है.

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
September 30, 2024
in Latest News, देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज वन इंडिया, ब्यूरो: पूर्वांचल में पिछले चार दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद नेपाल से निकलने वाली नदियां उफान पर हैं, नेपाल की ओर से 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद से सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर समेत कई जिलों के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव घर खेत सब के सब पानी में डूबे हैं और नदियों का रौद्र रुप ऐसा कि अभी भी राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं है।

सैकडों घरों में घुसा पानी

चार पांच दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद नेपाल की ओर से पानी छोड़ा गया जिसका नतीजा हुआ कि अकेले सिद्धार्थनगर जिले की चारों नदियां जिसमें राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा और घोंघी नदियां शामिल है खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। अचानक आया पानी सैकडों घरों में घुस आया जिसकी वजह से लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया नतीजा पानी में बहुत ज्यादा नुकसान भी हो गया।

RELATED POSTS

Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

September 8, 2025
फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

September 8, 2025

बाढ़ और बारिश का कहर

एक ओर बाढ़ और बारिश का कहर तो दूसरी ओर प्रशासन की अनदेखी। बाढ़ से घिरे लोग दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित कपिलवस्तु विधानसभा का कोयड़ा गांव हैं जहां लोगों के अनाज और अन्य सामान पानी की धारा में बह गए। उपर से अब तक इन्हें सरकारी मदद का इंतजार है। प्रशासन ने मदद का भरोसा तो दिया है लेकिन कब तक इसका अभी कोई ठिकाना नहीं है।

मदद का दिया भरोसा 

सिद्धार्थनगर से ज्यादा खराब हालात कुशीनगर में है जहां नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। नेपाल के पहाड़ों पर भारी बारिश के बीच नेपाल की ओर से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद नारायणी नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव में अचानक पानी घुस आया। सबसे ज्यादा मुश्किल में खड्डा विधानसभा के भगवानपुर गांव के लोग हैं जो बिल्कुल टापू में तब्दील हो चुका है। मौके पर डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक ने लोगों से नाव से जाकर मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया

समाधान कब निकलेगा ? 

बाढ़ और बर्बादी इस इलाके की सालाना समस्या है। बाढ़ नियंत्रण के नाम से शासन से आने वाला फंड कहां चला जाता है कभी पता नहीं चलता क्योंकि हर साल की तबाही पिछले साल से ज्यादा ही होती है। ऐसे में शासन प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की मदद की बात तो कर रहा है आखिर इसका स्थाई समाधान कब निकलेगा ये बड़ा सवाल है।

 ये भी पढ़ें : Karva Chauth पर दिखना चाहती हैं सबसे सुंदर, तो अभी से ही सोने से पहले करें ये खास स्किनकेयर रूटीन, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Tags: nepalPurvanchal
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

by Mayank Yadav
September 8, 2025
0

Nepal Gen-Z Revolution: नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में सोमवार को Gen-Z क्रांति अपने चरम पर पहुंच गई।...

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

by Vinod
September 8, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के अंदर पिछले एक साल से ओली सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन...

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

by Vinod
August 9, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल कमांडो ने एक सनसनीखेज ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देकर तहलका...

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

by Vinod
July 14, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के अंदर कुछ बड़ा होने वाला है। राजा भी एक्टिव हैं और प्रजा भी उनके...

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

by Vinod
June 2, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल में बहुत बड़ा होने वाला है। यहां एकबार फिर से राजतंत्र वापसी और हिन्दू राष्ट्र...

Next Post
Bareilly News : बरेली में गरीबों को झटका, सैकड़ों परिवारों के राशन कार्ड अचानक हुआ रद्द

Bareilly News : बरेली में गरीबों को झटका, सैकड़ों परिवारों के राशन कार्ड अचानक हुआ रद्द

Ayodhya

अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू का डीएनए टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version