चुनाव के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, हनुमान मंदिर में किए दर्शन

राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट जीतने के बाद राहुल गांधी पहली बार रायबरेली पहुंचे।

Raebareli

Raebareli:  कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव के बाद आज पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए। रायबरेली पहुंचने से पहले उन्होंने जिले की सीमा पर स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का यह पहला रायबरेली दौरा है।

Raebareli में वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह जिला प्रशासन के साथ बैठक भी कर सकते हैं। राहुल गांधी अपने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेंगे।

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से मुलाकात

Raebareli जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यहां शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में शहीद कैप्टन सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनकी मां और पत्नी ने राष्ट्रपति से प्राप्त किया था। शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी और मां द्वारा सम्मान प्राप्त करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे में अब राहुल गांधी शहीद की पत्नी और मां से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

चुनाव के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटों से चुनाव जीता था। नियमों के मुताबिक उन्हें दोनों में से एक सीट छोड़नी थी। ऐसे में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया है और वायनाड सीट छोड़ दी है। अब रायबरेली से सांसद बनने के बाद वह पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने उठाया रूसी सेना में फंसे भारतीयों का मुद्दा, पुतिन ने तुरंत किया बड़ा ऐलान

हालांकि मीडिया कर्मियों ने राहुल गांधी से बात करने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी बिना बात किए सीधे गेस्ट हाउस में प्रवेश कर गए। राहुल गांधी शाम 5:00 बजे तक गेस्ट हाउस में रहेंगे और उसके बाद रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version