राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की इसके लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई। रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले हिंदुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजा भैया का आभार जताया है।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया का यूपी में अलग ही रौला है। वह सूबे की सियासत में गजब की दखल रखते हैं। सरकारें किसी भी दल की क्यों न हो, लेकिन उनके दबदबे पर कमी कभी नहीं आती। वह खुद को सनातनी कहते हैं। डंके की चोट पर हिन्दुओं की बात करते हैं। दशहरा पर्व पर भदरी घराने के राजकुमार ऑन-बान और शान के साथ शस्त्रों की पूजा करते हैं। यही वजह है कि राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह देश का बड़ा नाम बन गए हैं। राजा भैया के चाहनों वालों की संख्या करोड़ों में हैं। राजा भैया को प्यार करने वाले भारत में ही नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में भी है। उन्हें पाकिस्तानी पूजते हैं। सोशल मीडिया में अपने राजा की प्रशंसा करते हुए वह थकते भी नहीं हैं।

हां राजा भैया ऐसे ही हैं। उनका दबदबा भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी है। पाकिस्तानी भी कुंडा के विधायक राजा भैया को बेइतंहा प्यार करते हैं। पाकिस्तानी राजा भैया की पूजा करते हैं। राजा भैया की लंबी आयू के लिए मन्नत भी मांगते हैं। सियासत में राजा का दबदबा बना रहे, इसके लिए पाकिस्तानी व्रत भी रखते हैं। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि राजा भैया को पाकिस्तानी क्यों पूजते हैं। कौन है वो पाकिस्तानी, जिनके दिलों में राजा भैया राज करते हैं। तो ये वह पाकिस्तानी हैं, जो हिन्दू हैं। वहां रिफ्यूजी कैंप में रह रहे है। ये हिन्दू पाकिस्तानी हर साल दीपावली पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं।

हिंदू शरणार्थियों ने इस साल भी रौशनी के इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की इसके लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई। रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले हिंदुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजा भैया का आभार जताया है। रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले निखिल चंदवानी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे राजा भैया ने उनसे वॉट्सऐप के जरिये संपर्क किया और कैसे उन्होंने जरूरत से चार गुना ज्यादा पैसा उनको भेजा ताकि सभी हिंदू परिवार नए कपड़े और पटाखे खरीद सकें।

निखिल चंदवानी ने राजा भैया से बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वीडियो में शेयर किया है। निखिल चंदवानी ने यह भी बताया कि राजा भैया ने इसके लिए किसी तरह का श्रेय लेने से मना कर दिया। जब उन्होंने पूछा कि आपके नाम से एक बैनर रिफ्यू कैंप पर लगा दें तो राजा भैया ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि बैनर केवल बजरंगबली और हनुमान जी का रहे। अपने वीडियो में पाकिस्तानी रिफ्यूजी निखिल चंदवानी ने बताया कि राजा भैया ने उनको वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से पूछा था कि रिफ्यूजी कैंप में रह रहे लोगों को दीपावली मनाने में कितना खर्च आएगा।

निखिल ने बताया, राजा भैया को जितना अमाउंट बताया गया था उन्होंने उससे 4 गुना अधिक भिजवा दिया। शिविर में दिवाली का आयोजन किया, जिससे शरणार्थी हिंदुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहां पर रह रहे बच्चों के चेहरे पर उपहार पाकर खुशी देखने को मिली। पाकिस्तानी शरणार्थियों का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कुंडा विधायक राजा भैया ही ऐसे भारतीय नेता हैं जो पिछले 8 साल से उनका निस्वार्थ भाव से साथ दे रहे हैं। निखिल ने बताया कि राजा भैया जिंदादिल इंसान हैं। वह हिन्दुओं की बात करते हैं और हिन्दुओं का साथ देते हैं। हिन्दुओं की रक्षा भी करते हैं।

निखिल का कहना है कि मेरे अनाथ पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने आज दिवाली मनाई, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आपको बता दें कि राजा भैया ने राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से आए इन शरणार्थी परिवारों को आर्थिक मदद दी थी और शिविर में दिवाली का आयोजन किया, जिससे पूरे शिविर में शरणार्थी हिंदुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली थी। निखिल ने कहा कि राजा भैया ने कहा था कि वह इस पुण्ण के बारे में कभी किसी को न बताएं। इसे गोपनीय रखें। इसी के कारण हमलोगों ने कभी इसबात का खुलासा नहीं किया।

Exit mobile version