Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Fossils Found: जैसलमेर के गांव में अचानक हो गई अनोखी खोज, मिला कुछ ऐसा कि देखने दौड़ पड़े लोग

जैसलमेर के मेघा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान बड़े कंकाल जैसे ढांचे और जीवाश्मनुमा अवशेष मिले। विशेषज्ञों का मानना है कि ये डायनासोर युग से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिक जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

by SYED BUSHRA
22/08/2025
in राजस्थान
dinosaur fossils found in rajasthan news

Dinosaur Fossils Found in Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के मेघा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान चौंकाने वाली खोज हुई। यहां मिट्टी के अंदर से बड़ी हड्डी जैसी संरचना और कुछ पत्थरनुमा अवशेष मिले हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह जीवाश्म डायनासोर युग के हो सकते हैं। इस खोज के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो साझा करने लगे।

वैज्ञानिक जांच की तैयारी

फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी भरतराज गुर्जर ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GIS) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। वैज्ञानिक जांच और कार्बन डेटिंग के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मिले अवशेष कितने पुराने हैं और किस प्रजाति से जुड़े हुए हैं।

विशेषज्ञों की राय

पुरातत्वविद् पार्थ जगानी का कहना है कि मिले हुए कुछ हिस्से जीवाश्म लकड़ी जैसे दिखते हैं, जबकि एक बड़ी संरचना हड्डी या कंकाल जैसी नजर आती है। उनका मानना है कि यह अवशेष लाखों साल पुराने हो सकते हैं और संभव है कि डायनासोर काल से जुड़े हों।

वहीं, प्रोफेसर श्याम सुंदर मीणा ने सतर्क करते हुए कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि ये संरचनाएं सतह से ही मिली हैं, इसलिए यह भी हो सकता है कि ये बहुत प्राचीन न होकर केवल 50 से 100 साल पुराने हों। असली जानकारी वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही सामने आएगी।

क्यों है यह खोज इतनी खास?

पश्चिमी राजस्थान में पहले भी जीवाश्म लकड़ी मिलने की घटनाएं हुई हैं। लेकिन इस बार हड्डी जैसे ढांचे का मिलना इस खोज को अलग और महत्वपूर्ण बनाता है। तालाब के पास पत्थरीली चोटियों में दबे ये अवशेष प्राचीन जमावों से जुड़े हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह खोज प्रमाणित हो गई तो यह राजस्थान को जीवाश्म विज्ञान अनुसंधान का बड़ा केंद्र बना सकती है।

पहले भी मिले हैं जीवाश्म

जैसलमेर जिले में इससे पहले भी डायनासोर काल से जुड़े जीवाश्म और पैरों के निशान मिले हैं। इसीलिए यह इलाका वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए पहले से ही खास रहा है। नई खोज से उम्मीद बढ़ी है कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में और भी कई रहस्य छिपे हो सकते हैं।

Next Post
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

Online Gaming Bill 2025

ड्रीम11, MPL, जूपी, पोकरबाजी पर ताला: यूजर्स के पैसे, क्रिकेट स्पॉन्सरशिप और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर Online Gaming Bill 2025 का बड़ा असर

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India