Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

टोंक में DST टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, कार्टेज और फ्यूज वायर बरामद किए। दो आरोपी गिरफ्तार, विस्फोटक नेटवर्क की गहन जांच जारी।

by SYED BUSHRA
31/12/2025
in राजस्थान

Explosive Seizure in Tonk: राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस की DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने एक बड़ी और गंभीर कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, विस्फोटक कार्टेज और लंबी मात्रा में सेफ्टी फ्यूज वायर भी जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना से खुला मामला

DST टीम को पहले से ही एक पुख्ता मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बूंदी जिले से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। इसी दौरान बूंदी की ओर से आ रही एक संदिग्ध मारुति सियाज कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।

कार की तलाशी में क्या मिला?

पुलिस जब कार की तलाशी ले रही थी, तब उसमें रखे यूरिया खाद के कट्टों पर शक हुआ। जांच करने पर सामने आया कि इन्हीं कट्टों में करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट छुपाकर रखा गया था। इसके अलावा पुलिस को 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी मिले। इन वायर की कुल लंबाई करीब 1100 मीटर बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

दिल्ली धमाके से जुड़ सकता है मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाके में भी किया गया था। इसी वजह से इस मामले की जांच उस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं यह विस्फोटक सामग्री किसी बड़े नेटवर्क या उसी तरह की गतिविधियों से तो जुड़ी नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (उम्र 48 वर्ष), जाति पटवा, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (उम्र 33 वर्ष), जाति मोची, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी विस्फोटक सामग्री को कार में भरकर बूंदी से टोंक की ओर ले जा रहे थे।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह जानने की कोशिश हो रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post
बच्चों की न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट डेज़र्ट! ये आसान फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाएगी आपके जश्न को खास और यादगार

New Year 2026 सेलिब्रेशन के लिए चाहिए परफेक्ट इंडो-चाइनीज़ डिश? यह मशरूम मंचूरियन रेसिपी बना देगी आपकी पार्टी सुपरहिट

घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट पंजाबी छोले मसाला, न्यू ईयर 2026 पार्टी में सबको देंगे वाह-वाह कहने पर मजबूर कर देने वाला डिश!

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India