Ram Mandir : अयोध्या में राम उत्सव के दौरान आधे दिन की छुट्टी, जानिए किन राज्यों में क्या-क्या बंद रहेगा

Ram Mandir : अयोध्या में राम उत्सव के दौरान आधे दिन की छुट्टी, जानिए किन राज्यों में क्या-क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठिता समारोह के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कार्यालय में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार के इस आदेश के बाद कार्मिक, लोक शिकायत, प्रशिक्षण विभाग और पेंशन मंत्रालय आदि ने भी अपने कर्मचारियों को आधे दिन के लिए अवकाश की घोषणा की है। केंद्र के साथ साथ अन्य राज्यों में भी राज्य सरकार ने अवकाश की घोषणा की है।

उत्तरपदेश

उत्तर प्रदेश में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को सभी तरह के शैक्षणिक कार्यों के लिए अवकाश रहेगा। इसके साथ साथ पूरे राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेगी।

मध्यप्रदेश

प्रदेश में 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश और स्कूल कॉलेज में छुट्टी रहेगी। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि पूरा देश जब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का मना रहा होगा। राज्य में भी अवकाश रहेगी ताकि लोग समारोह में भाग ले सकें।

छत्तीसगढ़ आधे दिन की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भी 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी। इसके साथ साथ सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

गोवा

गोवा में भी स्कूलों कॉलेज में छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें; राजधानी में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए कैसा आज का मौसम

राजस्थान में आधे दिन की छुट्टी

राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की अवकाश की घोषणा की है। सभी सरकारी दफ्तर दोपहर 2 बजे तक छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य में मीट के दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी अयोध्या उत्सव के दौरान अवकाश रहेगी। इस दिन राज्य में स्कूल में छुट्टी रहेगी और दफ्तरों में आधे दिन का अवकाश रहेगा।

Exit mobile version