Weather Update: राजधानी में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update: Cold wave continues in the capital, know how the weather is today राजधानी में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए कैसा आज का मौसम

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण ठंड के चलते पूरा जन जीवन अस्तव्यस्त है। कई इलाकों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। अगले पाँच दिनों तक राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति अगले पाँच दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी के ठंड का हाल

राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री रहेगा। इस दौरान राजधानी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहेगा। और कोल्ड दे की स्थिति बनी रहेगी। गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगी। यहां भी कोल्ड डे और कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कारणों से उड़ानों पर बैन, जानिए कब तक रहेगा

अन्य राज्यों का मौसम

अन्य राज्यों में ओडिसा, छत्तीसगढ़ , और तमिलनाडु के दक्षिण तट पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की ठंड रहेगी। उधर बिहार, हरियाणा, और पंजाब में में भीषण ठंड रहेगी। इन इलाकों में ठंड के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। जबकि लक्षयद्वीप, केरल, सिक्किम और अरुणाचल में बारिश की संभावना है।

Exit mobile version