• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : बाबरी मस्जिद विध्वंस में राम लाल को सुरक्षित निकालने वाले आचार्य का SG PGI में हुआ निधन योगी हुए भावुक

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 1992 के बाबरी विध्वंस के दौरान उन्होंने रामलला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। वे 32 सालों तक राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।

by SYED BUSHRA
February 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 1992 के बाबरी विध्वंस के दौरान उन्होंने रामलला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। वे 32 सालों तक राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir cheif priest Acharya Satyendra Das passes away अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। तीन फरवरी को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था।

आखिरी दर्शन के लिए अयोध्या लाया जाएगा पार्थिव शरीर

आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थिव शरीर उनके आश्रम सत्य धाम गोपाल मंदिर लाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वे पिछले 32 सालों से राम जन्मभूमि में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के दौरान उन्होंने रामलला को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था, जिससे उनकी पहचान एक निडर पुजारी के रूप में बनी।

Related posts

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

August 27, 2025
जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

July 3, 2025

संन्यास की राह और शिक्षा

सत्येंद्र दास का जन्म 20 मई 1945 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में हुआ था, जो अयोध्या से करीब 98 किलोमीटर दूर है। बचपन से ही वे धार्मिक माहौल में रहे और अक्सर अपने पिता के साथ अयोध्या आते जाते थे। यहां उनकी मुलाकात अभिराम दास जी से हुई, जिन्होंने दावा किया था कि 22-23 दिसंबर 1949 को राम जन्मभूमि के गर्भगृह में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जी की मूर्तियां प्रकट हुई थीं।

इन्हीं घटनाओं से प्रेरित होकर सत्येंद्र दास ने 1958 में संन्यास लेने का फैसला किया और अभिराम दास के आश्रम में रहने लगे। वहां रहकर उन्होंने संस्कृत की पढ़ाई की और गुरुकुल पद्धति से 12वीं तक की शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने संस्कृत में आचार्य की डिग्री हासिल की।

रामलला के मुख्य पुजारी बनने की कहानी

सत्येंद्र दास ने 1976 में अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में व्याकरण विभाग में सहायक शिक्षक के तौर पर नौकरी की, जहां उन्हें 75 रुपये महीने की तनख्वाह मिलती थी। इसके साथ ही वे राम जन्मभूमि में पूजा पाठ भी करते रहे।

1992 में, रामलला के तत्कालीन पुजारी लालदास को हटा दिया गया। इसके बाद 1 मार्च 1992 को सत्येंद्र दास को मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया। उन्हें चार सहायक पुजारी रखने की अनुमति दी गई थी, जिनमें संतोष तिवारी भी शामिल थे।

बाबरी विध्वंस और उनकी भूमिका

6 दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए हजारों कारसेवक जुटे थे, तब सत्येंद्र दास ने रामलला को भोग लगाकर पर्दा बंद कर दिया था। जब ढांचे को गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो उन्होंने रामलला की सुरक्षा के लिए उन्हें गोद में उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए। इस घटना के बाद से वे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों में बेहद सम्मानित हो गए।

मुख्यमंत्री योगी ने की थी मुलाकात

उनके निधन से कुछ दिन पहले, 4 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे। सत्येंद्र दास के निधन की खबर से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर सुनकर योगी भावुक हो गए और रुंधे गले से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Tags: Acharya Satyendra DasIndian templesRam Mandir priest
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Uttrakhand news अब जमीन की घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री, पेपरलेस प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी

Next Post

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत ने इंग्लैंड को चौंकाया, 142 रन से जीता तीसरा वनडे और सीरीज में किया क्लीन स्वीप!

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

by SYED BUSHRA
August 27, 2025
0

Famous Temples of India: भारत की संस्कृति और धार्मिक धरोहरें पूरी दुनिया में खास पहचान रखती हैं। यहां कई ऐसे...

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

by SYED BUSHRA
July 3, 2025
0

The Mysterious Steps of Jagannath Temple:पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर अपने आप में चमत्कारी और रहस्यमयी है। इस...

Acharya Satyendra Das

सत्येंद्र दास से कैसे गायब हुई थी रामलला की मूर्ति? जानें 1992 की चौकाने वाली कहानी

by Akhand Pratap Singh
February 12, 2025
0

Acharya Satyendra Das: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल...

: Acharya Satyendra Das health deteriorated

Acharya Satyendra Das : श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी की हालत हुई गंभीर , लखनऊ किया गया रेफर

by SYED BUSHRA
February 3, 2025
0

 Acharya Satyendra Das health deteriorated : अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई।...

Next Post
Stock Market Today

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत ने इंग्लैंड को चौंकाया, 142 रन से जीता तीसरा वनडे और सीरीज में किया क्लीन स्वीप!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version