Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Ramjilal Suman house arrest: कासगंज जाने से रोका, आगरा में घर के बाहर पुलिस छावनी

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को मंगलवार सुबह आगरा में उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। वह कासगंज में बघेल समाज के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें रोक दिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Ramjilal Suman
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramjilal Suman house arrest: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को मंगलवार सुबह उनके आगरा स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह कासगंज में बघेल समाज के उन लोगों से मिलने जा रहे थे, जिनके साथ हाल ही में मारपीट की घटना हुई थी। सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने सख्ती से उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सांसद के घर पर जमा हो गए। सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

पीड़ितों से मिलने जा रहे थे सांसद

Ramjilal Suman का कहना है कि वह कासगंज में बघेल समाज के उन पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, जिनके साथ कुछ दिन पहले जातीय हिंसा हुई थी। इस मुलाकात से पहले ही प्रशासन ने उनके आवास को घेर लिया और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के इस रवैये की निंदा करते हुए कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है।

RELATED POSTS

No Content Available

पहले भी रोके जा चुके हैं सुमन

यह पहली बार नहीं है जब सांसद Ramjilal Suman को इस तरह रोका गया हो। कुछ दिन पहले जब वह अलीगढ़ में दलित युवकों से मिलने जा रहे थे, तब भी उन्हें उनके आवास में नजरबंद कर दिया गया था। अलीगढ़ में 26 अप्रैल को तीन दलित युवकों को उस वक्त पीटा गया था, जब वे आंबेडकर पर वीडियो बना रहे थे और “जय भीम” के नारे लगा रहे थे। दबंगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और मामला वायरल होने पर उल्टा पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सुमन उस समय भी इन पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोका।

सपा ने की कार्रवाई की निंदा

समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। सांसद Ramjilal Suman ने भी इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है और कहा कि वह शांति के साथ पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बेवजह उन्हें रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

प्री-मॉनसून की दस्तक: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Tags: Ramjilal Suman
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gold Price Today

सोने में बड़ी गिरावट! क्या यही है खरीद का सुनहरा मौका? जानें आज आपके शहर के ताज़ा रेट्स...

Asthma symptoms

World Asthma day 2025 : अस्थमा से घबराएं नहीं, संभलें जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version