Ramayana Release Date: रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दो पार्ट में होगी रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 और 2 की रिलीज का खुलासा हो गया है, चलिए आपको बताते है की यह फिल्म कब रिलीज होने जा रही है।

Ramayana Release Date

Ramayana Release Date: रामायण नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्मों मे से एक है, इस फिल्म की अनाउन्स्मेन्ट के बाद से ही दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार था और अब रणबीर कपूर, यश-साई पल्लवी की इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। मकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। फिल्म मेकर्स नामित मल्होत्रा ने अपने एक्स पर रिलीज डेट की डिटेल शेयर की है। यह फिल्म दो पार्ट मे रिलीज होगी, चलिए आपको बताते है यह फिल्म कब किनेमघरों मे रिलीज होने जा रही है।

दो पार्ट मे रिलीज होगी रामायण

फिल्म मकर्स नामित मल्होत्रा ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास किया, जिसने 5000 साल से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर शासन किया है। और आज मुझे सुंदर आकार लेते हुए यह देखकर खुशी हो रही है। क्योंकि फिल्म की टीम काफी मेहनत कर रही है।

रामायण का सबसे सच्चा, पवित्र, और पवित्र रूप दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है, जो हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई को दिखाता है। इस महान महाकाव्य को जीवंत करने के हमारे सपने में हमारा साथ दें, (Ramayana Release Date)  दिवाली 2026 में इसका पहला पार्ट और दिवाली 2027 में दूसरा भाग रिलीज होगा। यह हमारे पूरे “रामायण” परिवार की ओर से गर्व के साथ प्रस्तुत होगा।

कलाकारों का नहीं किया ज़िक्र

पोस्टर में केवल रिलीज के साल और निर्देशक नितेश तिवारी का नाम ही दिया गया है, कलाकारों का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, सेट से कुछ फोटो पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : विवियन, रजत और अविनाश की हुई जबरदस्त लड़ाई, एक बार फिर बिग बॉस हाउस मे मचा 

इसके अलावा, यश ने रावण का किरदार निभाने की खबर सामने आई थी। बाक़ी फोटो में अरुण गोविल और लारा दत्ता को शाही परिधानों में देखा गया था, जो राजा दशरथ और रानी कैकेयी के रोल में हैं।

Exit mobile version